आईपीएल खेलने को उत्साहित आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टी20 को क्रिकेट का शिखर बताया

Updated on 25-06-2022 11:11 PM

नई दिल्ली क्रिकेट के रोमांच इंडियन प्रामियर लीग (आईपीएल) खेलने को लालायित आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि देश के कई खिलाड़ियों की इस लीग में खेलना बड़ी महत्वकांक्षा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को टी20 क्रिकेट का शिखर बताया है। फिलहाल आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी इन दिनों भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह सीरीज 26 जून से खेली जाएगी।


आयरलैंड के कप्तान ने कहा, ‘हमारे पास कई खिलाड़ी हैं जो टी20 प्रारूप में बेहतर हैं। हम सभी जानते हैं कि आईपीएल में आना कितना प्रतिस्पर्धी है। हममें से बहुतों के लिए लीग में खेलना बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा है। आईपीएल टी20 क्रिकेट का शिखर है।आईपीएल को सफल बनाने के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी लीग में पहुंचने पर जल्दी विकसित होते हैं।उनके मुताबिक, ‘आयरलैंड के कई खिलाड़ी दुनियाभर की लीग में खेलते हैं लेकिन वे आईपीएल में नहीं खेलते हैं।


बालबर्नी के अनुसार, ‘आप देखते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में पहुंचने पर कुछ खिलाड़ी कितनी तेजी से विकसित होते हैं। हमारे पास बहुत खिलाड़ी हैं जो दुनियाभर की अलग-अलग लीग में खेलते हैं लेकिन आईपीएल में नहीं। वे टीम में काफी अनुभव और सीख लेकर वापस आते हैं।


भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का आगाज 26 जून से होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला मालाहाइड में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 28 जून को डबलिन के मालाहाइड में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम टीम हार्दिक पंड्या के नेतृत्व आयरलैंड पहुंच चुकी है। हार्दिक को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। जबकि दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.