इसी सप्ताह डब्ल्यूएचओ से भारत बायोटेक के कोरोनारोधी टीके को मंजूरी की उम्मीद : सूत्र

Updated on 14-09-2021 06:53 PM
नई दिल्ली । महामारी कोरोना के वायरस से बचाव के लिए दुनियाभार में चल रहे वैक्सनेशन अभियान में भारत बायोटेक के कोरोना-रोधी टीके 'कोवैक्सिन' को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मंजूरी इसी सप्ताह मिलने उम्मीद है, सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, वर्तमान में कोवैक्सिन डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग सूची का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले कोवैक्सिन टीके को कई देशों द्वारा मान्यता नहीं दी गई है। 
ऐसे में इस टीके को मान्यता न मिलने से सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ रहा है, जो अपने काम या किसी और वजह से उन देशों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ द्वारा कोवैक्सिन को मंजूरी नहीं मिलने से वहां उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आपात इस्तेमाल सूचीबद्ध (ईयूएल) ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत लोक स्वास्थ्य संकट के समय नए या गैर लाइसेंस प्राप्त उत्पादों के इस्तेमाल की मंजूरी दी जाती है।
हालांकि कोवैक्सिन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज भारत बायोटेक द्वारा डब्ल्यूएचओ को नौ जुलाई तक जमा कर दिए गए थे और एजेंसी द्वारा समीक्षा प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। ऐसे में जल्द ही कोवैक्सिन को डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में डब्ल्यूएचओ ने फाइजर-बायोएनटेक, एस्ट्राजेनेका-एसके बायो-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, एस्ट्राजेनेका ईयू, जानसेन, मॉडर्ना और सिनोफार्म के टीकों को आपात उपयोग के लिए मंजूरी दी है। गौरतलब है कि कोवैक्सिन भारत का पहला स्वदेशी टीका है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ साझेदारी में हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन के आपातकालीन प्रयोग को तीन जनवरी को मंजूरी मिली थी। परीक्षण के परिणामों में बाद में सामने आया कि यह टीका 78 फीसदी तक प्रभावी और कारगर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.