मणिपुर में NH पर मौजूद ब्रिज पर विस्फोट:राज्य को असम और नागालैंड से जोड़ता है

Updated on 25-04-2024 12:56 PM

लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। बुधवार रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे 2 पर मौजूद एक प्रमुख ब्रिज पर बम विस्फोट किए गए। इसके कारण ब्रिज पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। 26 अप्रैल को मणिपुर की आउटर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग होनी है।

राजधानी इम्फाल से 45 किमी दूर कांगपोकपी जिले में आने वाला यह ब्रिज मणिपुर को असम और नागालैंड के शहरों को जोड़ता है।

पुलिस ने फिलहाल ब्रिज पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इंजीनियर ब्रिज को हुए नुकसान की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही ट्रैफिक चालू किया जाएगा। 150 से ज्यादा ट्रक हाईवे पर फंसे हुए हैं।फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

सुरक्षाबलों को रोकने के लिए पुल क्षतिग्रस्त किया गया
एक अधिकारी ने पहचान छुपाने की शर्त पर बताया कि सुरक्षाबलों को क्षेत्र में एंट्री नहीं मिल सके इसलिए पुल क्षतिग्रस्त किया गया। अब आवश्यक वस्तुओं का भी परिवहन नहीं हो पा रहा है। सुरक्षाबलों ने कुकी बहुल जिले में पुल के आस-पास मौजूद गांवों में तलाशी अभियान चलाया है।

कांगपोकपी से करीब 22 किमी दूर पड़ोसी सेकमाई की तलहटी में पिछले दो दिनों से सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही थी।

हाईवे पर पहले भी किए गए कई हमले
नेशनल हाईवे 37 पर 17 अप्रैल को सिविलियन फ्यूल टैंकरों पर हमला किया गया था। इसकी जिम्मेदारी विद्रोही समूह यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) ने ली थी। इम्फाल को असम के सिलचर से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर हुए हमले में एक ट्रक चालक घायल हो गया और टैंकरों से गैस और तेल का रिसाव हुआ था।

कुकी-मैतई ने एक-दूसरे पर लगाया विस्फोट का आरोप
कुकी छात्र संगठन सदर हिल्स (KSO-SH) ने एक बयान में पुल पर बमबारी की निंदा की, जो सापरमीना से दक्षिणी कुकी क्षेत्रों को कांगपोकपी से जोड़ता है।

संगठने ने बयान जारी कर कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि निर्दोष कुकी लोगों को परेशान करने के लिए मैतेई समूह के कहने पर भाड़े के लोगों ने ब्रिज पर विस्फोट किया। हम उन सभी व्यक्तियों को सावधान करते है जो कुकी एरिया के अंदर और बाहर खुले में है। अगर कोई साथी पाया जाता है तो कुकी क्षेत्र में फ्री पैसेज के अधिकार पर फिर से विचार किया जाएगा।

वहीं, घाटी स्थित मैतेई नागरिक समाज समूहों की एक छत्र संस्था मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (COCOMI) ने आरोप लगाया कि बम विस्फोट कुकी उग्रवादियों का काम है। इस घटना की जांच NIA को करना चाहिए। COCOMI ने बयान में कहा कि यह महत्वपूर्ण रास्ता भारत और म्यांमार को जोड़ता है और 35 लाख स्थानीय आबादी की जीवन रेखा है। पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापार और कनेक्टिविटी के लिए भी काम करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका…
 15 May 2024
शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (15 मई) की सुनवाई…
 15 May 2024
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ…
 15 May 2024
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे…
 15 May 2024
एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई…
 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
Advt.