तालिबान से लोहा ले रही अहमद मसूद की फौज के प्रवक्ता फहीम दश्ती की मौत

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली । अफगानिस्तान पर कब्जे के बावजूद पंजशीर से दूरी रहने के बाद अब तालिबान ने इस इलाके में जंग शुरू कर दी है। दोनों पक्ष पंजशीर में अपना-अपना दबदबा होने का दावा कर रहे हैं। पहले तालिबान ने रविवार को दावा किया कि उसने पंजशीर प्रांत के सभी जिलों पर नियंत्रण कर लिया है और अब खबर है कि इलाके में जारी गोलीबारी के बीच रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता की मौत हो गई है। रेजिस्टेंस फोर्स से जुड़े कई ट्विटर हैंडलों से भी रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता फहीम दश्ती की मौत की जानकारी दी गई है। एक ट्वीट में लिखा है, 'भारी मन से हम रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता फहीम दश्ती की तालिबानी आतंकियों के हमले में हुई मौत की जानकारी दे रहे हैं।' हालांकि, ट्वीट में इसके अतिरिक्त कुछ नहीं बताया गया है। पंजशीर में बढ़ते तालिबान के खतरे के बीच दश्ती अक्सर हर अपडेट ट्वीट किया करते थे। उन्होंने रविवार को भी ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि तालिबानी लड़ाकों को इस इलाके से खदेड़ दिया गया है। दश्ती की मौत की खबर ऐसे समय आई है जब शुक्रवार रात से ही पंजशीर को लेकर तालिबान और रेजिस्टेंस फ्रंट के बीच जंग तेज हो गई है। फहीम दश्ती जमात-ए-इस्लामी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और साथ में वह फेडरेशन ऑफ अफगान जर्नलिस्ट्स के भी सदस्य थे। तालिबान ने रविवार को दावा किया कि उसके लड़ाकों ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया गया। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजशीर के सभी जिला मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय और सभी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया है। तालिबान ने कहा कि विपक्षी बलों के कई हताहत भी हुए हैं। वाहनों, हथियारों को भी नुकसान पहुंचा है। रेजिस्टेंस फ्रंट के नेता ने एक ट्वीट में तालिबान के दावे का खंडन करते हुए कहा कि प्रतिरोध बलों ने रविवार को तालिबान से पंजशीर के पेरियन जिले पर फिर से कब्जा कर लिया था और तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाया था। पंजशीर प्रांत के प्रमुख नेता अहमद मसूद ने रविवार को कहा कि वह तालिबान से बातचीत को तैयार हैं। घाटी में लड़ाई को खत्म करने के लिए उन्होंने धार्मिक विद्वानों के प्रस्तावों का स्वागत किया है। अफगानिस्तान में राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफ) के प्रमुख अहमद मसूद ने समूह के फेसबुक पेज पर यह घोषणा की है। एनआरएफ सैद्धांतिक रूप से मौजूदा समस्याओं को हल करने के लिए सहमत है। मसूद ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि लड़ाई को तत्काल समाप्त यह विकल्प अच्छा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.