फैसल, लक्षित, रंजीत, मधवीन क्वालिफाइंग के फाइनल राउंड में पहुंचे

Updated on 09-11-2021 07:18 PM

इन्दौर मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित 15 हजार डॉलर इनामी आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त फैसल कमर, लक्षित सूद, रंजीत मुरुगुसेन, लोहिताक्श बद्रीनाथ ने जीत हासिल कर क्वालिफाइंग के फाइनल राउंड में जगह बनाई। लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त ऋषि रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा, वहीं .प्र. के आदित्य तिवारी भी दूसरे दौर में हार कर स्पर्धा से बाहर हो गए।

इन्दौर टेनिस क्लब के नवश्रृंगारित कोर्ट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग के दूसरे दौर के मुकाबलों में दूसरी वरीयता प्राप्त फैसल कमर ने युगल बंसल को आसानी से 6-3, 6-2 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त रंजीत मुरुगेसन ने जतिन दहिया को 6-3, 6-0 से, 7वीं  वरीयता प्राप्त लोहिताक्श बद्रीनाथ ने चिन्मय देव चौहान को 2-6, 7-6, 10-8 से, आठवीं वरीयता प्राप्त मधुविन कामथ ने ग्रेट ब्रिटेन के पार्थ शाह को 6-1, 6-4 से हराकर फाइनल राउंड में प्रवेश किया।

12वीं वरीयता प्राप्त लक्षित सूद ने .प्र. के आदित्य तिवारी को थोड़े से संघर्ष के बाद 6-4, 6-3 से मात देकर मुख्य दौर की ओर कदम बढ़ाया। तीसरी वरीयता प्राप्त ऋषि रेड्डी को दूसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अजय मलिक ने कड़े संघर्ष में 1-6, 7-5, 10-7 से शिकस्त देकर अंतिम दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

डेविस कप खेल चुके भारत के विष्णुवर्धन को फाइनल दौर में पहुंचने में ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वि भूपति साख्तीवेल को 7-5, 6-2 से पराजित किया।

वहीं रोहन मेहरा ने जगमीत सिंह को 7-6(5), 6-2 से, 10वीं वरीयता प्राप्त भारत कुमारन ने अर्जुन महादेवन को 6-2, 6-1 से, 9वीं वरीयता प्राप्त फरदीन कमर ने चिराग दुहान को 4-6, 7-6 (6), 1-5 से, छठीं वरीयता प्राप्त ईशाक इकबाल ने संदेश कुराले को कड़े संघर्ष में 6-2, 2-6, 10-6 से पराजित किया। वहीं 11वीं वरीयता प्राप्त पृथ्वी सेखर को हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य गुप्ता ने उन्हें 6-4, 7-5 से पराजित कर क्वालिफाइंग के फाइनल राउंड में प्रवेश किया।

:: टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज ::

15 हजार डॉलर इनामी आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज सोमवार को .प्र. के खेल निदेशक रवि कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर पार्था राय चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। अतिथियों ने रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़कर स्पर्धा के प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर .प्र. टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, भारतीय टेनिस संघ मध्यप्रदेश टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, आईटीसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गढ़ा, आईटीसी ट्रस्टी मुक्तेश सिंह, अर्जुन धूपर, रैफरी शीतल अय्यर मौजूद थी। संचालन साजिद लोदी ने किया। मंगलवार सुबह के सत्र में क्वालिफाइंग के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, इसके बाद मुख्य दौर के मुकाबले प्रारंभ होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.