पंड्या पर भड़के प्रशंसक और नेहरा

Updated on 10-06-2022 09:55 PM

नई दिल्ली ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां पहले ही टी20 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के दौरान 31 रनों की आक्रामक पारी खेली। हार्दिक इस मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी आलोचना का शिकार हुए क्योंकि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ सही व्यवहार नहीं किया। हार्दिक ने जिस प्रकार एक रन लेकर कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दी उसकी प्रशंसकों के साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी आलोचना की है।

 हार्दिक की आक्रमक बल्लेबाजी से प्रशंसकों को जितनी खुशी हुई उससे ज्यादा नाराजगी उनके खेलने के इस तरीके पर हुई है। गौरतलब है कि कप्तान ऋषभ पंत के आउट होने के बाद कार्तिक पारी के अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कार्तिक पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर रन लेकर अपना खाता खोला। अब पंड्या स्ट्राइक पर गए।

उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का मारा। अगली गेंद पर भी हार्दिक ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला पर वह रन लेने के लिए भागे ही नहीं और इस वजह से कार्तिक को स्ट्राइक नहीं मिली जबकि इस गेंद पर आसानी से एक रन मिल सकता था। आखिरी गेंद पर भी हार्दिक ने दो रन लिए।कार्तिक इस ओवर में 2 गेंद ही खेल पाए।

हार्दिक की इस हरकत पर उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, उसे आखिरी गेंद के पहले रन लेना चाहिए था क्योंकि दूसरे छोर पर बल्लेबाज कार्तिक था, नेहरा जैसा कोई गेंदबाज नहीं। वहीं इसके अलावा प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर इस ऑलराउंडर की जमकर आलोचना की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.