धनाश्री वर्मा के डांस पर फैंस बोले- आप तो नोरा से भी बेहतर हैं

Updated on 02-01-2022 07:03 PM

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा अक्सर अपने डांस वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। साल के आखिरी दिन भी धनाश्री ने एक शानदार और धमाकेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे गुरु रंधावा और नोरा फतेही के चर्चित सॉन्ग 'डांस मेरी रानी' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।

 मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट्स भी रहे हैं।

  धनाश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ग्रीन कलर की पैंट विद टॉप पहने धनाश्री खुले बालों में डांस कर रही हैं। इस डांस वीडियो में उनके जबरदस्त डांस के साथ ही उनके खुले, स्ट्रेट और लंबे बाल भी हाईलाइट हो रहे हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए धनाश्री लिखती हैं, 'साल का आखिरी दिन है, जैसा कि गाने से पता चलता है, मुझे उम्मीद है कि हम सभी 2022 में खुशी से नाचते रहेंगे। बस अपने प्रियजनों के साथ रहें और हर तरीके से खुश रहने की कोशिश करें। लव यू दोस्तों।।।' इस वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए धनाश्री के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, कुछ यूजर्स ने तो उनके डांस को नोरा से भी बेहतर बता दिया।

धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहा करती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और डांस की वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में धनाश्री ने अपने डांसिंग से हटके अपने सिंगिंग का हुनर भी फैंस को दिखाया। उन्होंने अभिषेक बच्चन-करीना कपूर के गाने 'मेरे हमसफर मेरे' पर सुर लगाएं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा चर्चित कोरियोग्राफर के साथ ही एक डेंटिस्ट भी हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.