श्रेयस का रोहित और शार्दुल साथ नागिन डांस वीडियो देख झूमें प्रशंसक, वीडियो वायरल

Updated on 27-11-2021 10:03 PM

नई दिल्ली कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया के बेट्समैन श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर इस समय चर्चा में छाए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ की जा रही है। हालांकि श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर अपने एक और काम के लिए काफी फेमस हो रहे हैं।

अय्यर का भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों क्रिकेटर होटल के कमरे में नागिन डांस करते हुए नजर रहे हैं। इस वीडियो में तीनों ही खिलाड़ी एक बॉलीवुड गाने पर बेहतरीन डांस करते हुए नजर रहें हैं। श्रेयस अय्यर के पीछे खड़े रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर उनके द्वारा किये गए डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहें हैं। डांस में भी तीनों ने एक साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है।    

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक करीब 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और साथ ही 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। तीनों खिलाड़ियों के बीच इस प्रकार का तालमेल है कि एक ही गाने पर तीनों खिलाड़ी ठुमके लगाते हुए नजर रहे हैं। रोहित शर्मा ने इससे पहले युजवेंद्र चहल के साथ एक बार एक गाने पर डांस स्टेप किए थे, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

रोहित को न्यूजीलैंड के साथ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट से आराम दिया गया है जबकि अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ दिया है। उन्होंने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुक्रवार को पहले टेस्ट के मैच के दूसरे दिन अपना शतक बनाया। अय्यर ने 171 गेंद पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 105 रन की शतकीय पारी खेली। वह अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारातीय बल्लेबाज बने हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.