पाक में पुलिस द्वारा फराह खान को आवास के बाहर सुरक्षा दी गई थी

Updated on 09-05-2022 06:10 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री, इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त, फराह खान को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस द्वारा उनके आवास के बाहर सुरक्षा दी गई थी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। इमरान खान के प्रधानमंत्री चुने जाने के फौरन बाद ही फराह खान की सुरक्षा में पंजाब प्रांत की पुलिस को तैनात किया गया था। यह बात न तो फराह खान और न ही उनके पति ने सार्वजनिक की। इसकी पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है, जिनकी तैनाती हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक महीना पूर्व ही सुरक्षा हटाई गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती होती थी। हर एक पुलिसकर्मी की 8 घंटे की शिफ्ट होती थी। फराह खान की सुरक्षा में एक शिफ्ट में चार पुलिसकर्मियों की तैनाती होती थी। यानी कि 12 पुलिसकर्मी और तीन पुलिस की गाड़ियां उनके घर के बाहर हमेशा रहती थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशारा बीबी की नजदीकी दोस्त फराह खान के भ्रष्टाचार के मामले को लेकर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो जांच कर रही है। फराह पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने सहित अन्य आरोप लगे हुए हैं। एनएबी के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि फराह खान के बैंक खातों में बीते तीन वर्षों में 847 मिलियन यानी कि 35 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों से अधिक की राशि जमा हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके खातों में पैसा जमा होने के बाद कुछ दिनों के भीतर ही निकाल लिया गया। 
गौरतलब है कि इमरान खान को जैसे ही प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाया गया वैसे ही फराह खान पाकिस्तान छोड़कर दुबई चली गई थीं। पाकिस्तान में बनी नई सरकार ने फराह के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए उन्हें दुबई से पाकिस्तान वापस लाने का फैसला किया है। हालांकि इन सबके बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी की दोस्त फराह का बचाव भी किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी पत्नी एक गृहिणी हैं। उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। इसलिए उनके दोस्त को परेशान किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.