फरहान और शिबानी 21 को करने जा रहे शादी

Updated on 14-02-2022 08:25 PM

मुंबई   गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं यह शादी सादगी भरे समारोह में होने के समाचार है। अभी तक शादी कहां होगी ये तक फाइनल नहीं है।यह जोडा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अब शादी करने जा रहे हैं। इस बीच दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरहान ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर दिल की बात कही तो उस पर रिप्लाई देने में शिबानी ने भी देर नहीं लगाई।

 फरहान अख्तर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है लेकिन फरहान का ताजा पोस्ट कुछ खास है। फरहान ने शिबानी की क्लोजअप तस्वीर शेयर किया है। जिसमें शिबानी की सिर्फ आंखें नजर रही हैं, क्योंकि उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाया हुआ है। दो तस्वीरों के साथ फरहान ने स्पेशल कैप्शन में लिखाहमेशा के लिए को-ट्रैवलर शिबानी दांडेकर।एक्टर के इस प्यार भरे पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए शिबानी ने लिखाहर चीजों में मेरे हमेशा के लिए फेवरेट।

फरहान अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।पिछले हफ्ते ही फरहान अख्तर के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने  बताया था शादी हो रही है। शादी की तैयारियां वेडिंग प्लानर कर रहे हैं। कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों की वजह से कुछ चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल होंगे। हालात के मद्देनजर हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज को होस्ट नहीं कर सकते।

 इसलिए हम कुछ लोगों को ही बुला रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर की ये दूसरी बार शादी होने जा रही है। इससे पहले हेयरस्टाइलिस्ट आधुना भबानी से शादी की थी। इन दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। फरहान और आधुना ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। फरहान 2018 से शिबानी के साथ डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया है। बता दें कि जावेद अख्तर भी इस शादी से बेहद खुश है। जावेद ने अपनी होने वाली बहू की खूब तारीफ करते हुए कहा, ‘उनका पूरा परिवार शिबानी को बेहद पसंद करता है।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.