13 साल पहले आई 'फैशन' कई मायनों में बेहद खास

Updated on 01-11-2021 10:34 PM

मुंबई  बॉलीवुड की फिल्मफैशन’ 29 अक्टबूर 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फेमस निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर  ने बनाया था। फिल्म में लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा थीं तो कंगना रनौत  सपोर्टिंग एक्ट्रेस थीं। 13 साल पहले आई ये फिल्म कई मायनों में बेहद खास है। फिल्म में अरबाज खान , अर्जन बाजवा, मुग्धा गोडसे, किटू गिडवानी, समीर सोनी, किरण जुनेजा के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।

शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। मधुर ने फिल्म में कई ऐसे सीन क्रिएट किए थे जो फैशन वर्ल्ड में सुर्खियां बटोर चुके थे, जैसे रैंप पर वॉक करती मॉडल का टॉप गिर जाना।मधुर भंडारकर एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो समाज की कड़वी सच्चाई को अपनी फिल्मों के माध्यम से सामने लाते हैं। मधुर ने ग्लैमर वर्ल्ड की चमकीली दुनिया से प्रभावित होकर मॉडल बनने की कहानी को प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के जरिए दिखाया था। इस फिल्म में कंगना भले ही लीड रोल में नहीं थी, लेकिन 13 बरस पहले जब फिल्म रिलीज हुई तो कंगना चर्चा में गईं थीं। कंगना की एक्टिंग ही थी कि उन्हें छोटे से रोल के लिए अवॉर्ड मिल गया था। कंगना के लिए प्रियंका के साथ काम करना बड़ी बात थी।फैशनकी कहानी एक छोटे शहर की लड़की मेघना यानी प्रियंका चोपड़ा के सपनों और हकीकत में बदलने की है। मेघना एक महत्वकांक्षी लड़की है जो सुपर मॉडल बनने का ख्वाब देखती। लेकिन सफलता पाने और अपने सपनों को पूरा करने की कीमत अदा करनी पड़ती है।

इस सफर में उसकी मुलाकात अलग-अलग तरह के लोगों से होती है। फैशन इंडस्ट्री के स्याह-सफेद पहलुओं को मधुर भंडारकर ने बेहद खूबसूरती से 13 बरस पहले रुपहले पर्दे पर उकेरा था।कंगना रनौत ने बताया था,”जब मैंने ये फिल्म की तो मैं सिर्फ 19 साल की थी और प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड और बड़ी स्टार थीं। प्रियंका भले ही बड़ी स्टार थीं लेकिन उन्होंने कभी मेरे साथ जूनियर की तरह व्यवहार नहीं किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी फ्रेंडली थीं, अपना लंच भी शेयर करती और छोटी-मोटी बातों में सलाह लेती रहती। जैसे, मैं कैसी लग रही हूं, मेरी ड्रेस कैसी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.