टी20 प्रारुप से समाप्त हो रहे तेज गेंदबाज - एंडी रॉबर्ट्स

Updated on 31-01-2022 07:23 PM

एंटीगुआ । वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने कहा है कि टी20 प्रारुप से तेज गेंदबाज समाप्त हो रहे हैं। रॉबर्ट्स के अनुसार आजकल के तेज गेंदबाज इस प्रारुप में अपनी गति से ज्यादा अपनी लाइन और लेंथ पर अधिक ध्यान देते हैं। गुजरे जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शामिल रहे एंडी सत्तर और अस्सी के दशक में टेस्ट और एकदिवसीय दोनों मैचों में वेस्टइंडीज की खतरनाक पेस बैटरी में शामिल थे।

रॉबर्ट्स ने कहा कि आजकल गेंदबाजी उतनी उत्साहजनक नहीं रही है जितनी 15-20 साल पहले थी हालांकि महान लोगों के खत्म होने के बाद भी हमारे पास अभी भी कुछ युवा खिलाड़ी थे जो आगे आ रहे थे। मेरा मानना है कि टी20 क्रिकेट गेंदबाजों को तेजी से गेंदबाजी करने नहीं दे रहा। इसी कारण युवा गेंदबाज तेज गेंदबाजी की जगह पर लाइन और लेंथ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

रॉबर्ट्स ने आगे कहा कि कोई भी जो तेज दौड़ता और गेंदबाजी करता है वह मुझे पसंद है क्योंकि आप एक अच्छे तेज गेंदबाज को एक अच्छे स्विंग गेंदबाज या एक अच्छे मध्यम गति के गेंदबाज में बदल सकते हैं पर आप एक मध्यम तेज गेंदबाज से एक तेज गेंदबाज नहीं बन सकते। तेज गेंदबाज को ऐसा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। रॉबर्ट्स अंडर 19 विश्वकप में वेस्टइंडीज टीम के बाहर हो जाने से भी निराश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खेल और विशेष रूप से वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए बहुत जुनून है। इसलिए मेरे लिए यह स्वीकार करना और भी कठिन हो गया।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.