दुनिया के मुसलमानों को फतह मुबारक, टी20 में भारत पर जीत पर पाक मंत्री के जहरीले बोल

Updated on 25-10-2021 09:24 PM

इस्लामाबाद टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद पूरे पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। यह पहला मौका है, जब विश्व कप के किसी मैच में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को जीत मिली है। इस जीत से खुश पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री (गृहमंत्री) शेख रशीद ने पाक टीम की जीत को आलमी इस्लाम की जीत करार दिया है।

शेख रशीद ने कहा मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैंने तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि रोड पर रखे कंटेनर्स को हटा दिया जाए, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। इस समय पाकिस्तान में कट्टरपंथी टीएलपी के समर्थकों के उत्पात के कारण इस्लामाबाद आने वाले सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है।

शेख रशीद ने आगे कहा पाक टीम को, पाक कौम को मुबारक हो, हमारा फाइनल था। जिसमें हम जीत गए। पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम को भारत पर जीत के लिए बधाई दी है। रविवार, 24 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भारत को दुबई में खेले गए मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी टीम के शानदार खेल के लिए खुशी जाहिर की।

पाकिस्तान ने सुपर 12 के अपने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया। यह वर्ल्ड कप में पहला मौका था जब पाकिस्तान ने भारत को मात दी। इससे पहले हुए 12 मैचों में भारतीय टीम ही जीती थी। 1992 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी टीम और खास तौर पर बाबर आजम, जिन्होंने आगे बढ़कर टीम की अगुआई की, को बधाई। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले रिजवान और शाहीन अफरीदी को भी बधाई। देश को आप पर गर्व है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.