अगर मैं वह लिख देता तो पिता और भाई कभी माफ नहीं करते, हैरी ने अपनी किताब में नहीं खोला 'सबसे बड़ा राज'

Updated on 15-01-2023 05:04 PM
लंदन : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के बेटे प्रिंस हैरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनकी ऑटोबायोग्राफी जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। उनकी किताब ने शाही परिवार को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन हैरी का कहना है कि अपनी किताब में उन्होंने कई अहम खुलासों को शामिल ही नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि 'दुनिया को इस बारे में पता चले' क्योंकि मुझे नहीं लगता मेरा परिवार मुझे कभी माफ करता।' शुक्रवार को प्रकाशित डेली टेलीग्राफ के एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही।
हैरी ने ब्रिटिश अखबार को बताया कि उनके पास एक और किताब लिखने के लिए पर्याप्त कंटेंट है, जो मुख्य रूप से उनके भाई प्रिंस विलियम और पिता किंग चार्ल्स III के साथ संबंधों पर केंद्रित हो सकती है। उनकी यह किताब शाही परिवार को और अधिक परेशान कर सकती है। अपनी किताब 'Spare' के बारे में उन्होंने कहा, 'किताब का पहला ड्राफ्ट अलग था। यह पहले 800 पन्नों का था लेकिन अब 400 पन्नों की रह गई है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.