पिता ने जबदस्ती करवाया बेटी का कौमार्य परीक्षण, सहना पड़ा दर्द और अपमान

Updated on 13-09-2021 09:01 PM
लंदन । ब्रिटेन का नाम आते ही एक प्रगतिवादी सोच वाला देश सामने आता है लेकिन यहां एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने जबदस्ती अपनी बेटी का कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) करवाया, जिससे युवती को काफी दर्द और अपमान सहना पड़ा। युवती ने बताया कि कौमार्य परीक्षण के वक्त उसे ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई उसका रेप कर रहा हो। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने अपनी बेटी का कौमार्य परीक्षण इसलिए करवाया क्योंकि वो उसकी शादी बांग्लादेश में रहने वाले उसके कजिन से करना चाहता था। युवती की उम्र इस वक्त 19 साल है। उसने कहा कि मैं आज भी उस खौफनाक घटना को याद करके डर जाती हूं। युवती ने कहा कि ये घटना मेरे लिए किसी अपमान से कम नहीं थी। जब मैं डॉक्टर के क्लीनिक में गई तो उसने मुझे कपड़े उतारने के लिए कहा। मुझे उस वक्त बहुत शर्म आ रही थी लेकिन पिता के डर से मुझे ये करना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर ने मुझे आपत्तिजनक तरीके से छुआ, उस दौरान मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मैं चीखती चिल्लाती रही लेकिन डॉक्टर और मेरे पिता को मेरे ऊपर दया नहीं आई। मेरे पिता दरवाजे के बाहर ही खड़े थे, उन्होंने भी डॉक्टर को नहीं रोका।
रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में हजारों युवतियों को शादी से पहले कौमार्य परीक्षण करवाना पड़ता है और इस दर्द को सहना पड़ता है क्योंकि लड़की पक्ष को दूल्हे के परिजनों के सामने साबित करना होता है कि उनकी बेटी पवित्र है। यहां कौमार्य परीक्षण को एक सबूत के तौर पर देखा जाता है। एंटी हॉरर एब्यूज चैरिटी फ्रीडम की फाउंडर अनीता प्रेम ने कहा कि कौमार्य परीक्षण लड़कियों के साथ बर्बरता है। ब्रिटिश समाज में इसकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पहले माना जाता था कि ये टेस्ट सिर्फ साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका के लोग ही करवाते हैं लेकिन अब क्रिश्चन लड़कियों के साथ भी ऐसा हो रहा है। ये बहुत ही शर्मनाक और अशोभनीय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.