PAK में 54 बच्चों के पिता की मौत:75 साल थी उम्र; 6 शादियां कीं, ट्रक चलाकर भरा परिवार का पेट

Updated on 12-12-2022 06:10 PM

54 बच्चे और 6 पत्नियों वाले पाकिस्तान के अब्दुल मजीद की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। नोशकी जिले में रहने वाले 75 साल के अब्दुल ट्रक ड्राइवर थे। उनके बेटे शाह वली ने बताया कि अब्दुल मौत से 5 दिन पहले तक ट्रक चला रहे थे। वली ने कहा- हम में से कई पढ़े-लिखे हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिला। इसलिए हम पिता का ठीक से इलाज भी नहीं करा सके। बाढ़ में घर भी तबाह हो गया था।

जिंदगी भर ट्रक चलाने वाले अब्दुल हर महीने 15 हजार से 25 हजार पाकिस्तानी रुपए ही कमा पाते थे। उनके सबसे बड़े बेटे अब्दुल वली 37 साल के हैं और पिता की तरह ट्रक चलाते हैं।

2 पत्नियों और 12 बच्चों की हो गई मौत

अब्दुल 2017 में हुई जनगणना के दौरान चर्चा में आए थे। तब पाकिस्तान में 19 साल बाद जनसंख्या गणना हुई थी। जनगणना करने गई टीम ने देखा था कि अब्दुल अपनी 4 पत्नियों और 42 बच्चों के साथ रह रहे थे। वहीं उनकी 2 पत्नियों और 12 बच्चों की पहले ही मौत हो गई थी।

उनकी पहली शादी 18 साल में हुई थी। उनके 22 बेटे और 20 बेटियां उनके सात कमरों के घर में एक साथ रहते थे। वे बारी-बारी से बच्चों से मिलते थे और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेते थे। उनके ज्यादातर बच्चों की उम्र 15 साल से कम है। उनकी सबसे छोटी बेटी 7 साल की है।

दूध ना होने की वजह से हुई बच्चों की मौत

2017 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए कई बच्चों को दूध नहीं मिल पाया। इस वजह से उनकी मौत हो गई। पहले बहुत मेहनत करता था और अपने बड़े बेटों को अच्छी शिक्षा दी। लेकिन अब बूढ़ा हो गया हूं तो उतना काम नहीं कर पा रहा हूं।

अब्दुल की एक पत्नी और बच्चे की मौत साथ हुई थी। उन्होंने बताया- पत्नी बीमार थी और पैसे की तंगी के चलते उसका इलाज नहीं करा पाया। दस बच्चे स्कूल नहीं जा पाए, क्योंकि फीस के लिए पैसे नहीं थे।

अब्दुल के बारे में पता चलने से पहले क्वेटा के जन मुहम्मद खिलजी को सबसे ज्यादा बच्चों का पिता माना जाता था। उनके 36 बच्चे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.