बेटे के मुंह में फंसी सिगरेट पर पिता ने दस फुट दूर से लगाया सटीक निशाना, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Updated on 07-05-2022 10:04 PM

बगदाद एक पिता की शूटिंग प्रैक्टिस का वीडियो इन दिनों लोगों के गुस्से का कारण बना हुआ है। वीडियो में एक पिता अपने बेटे पर गोली चलाने का अभ्यास करता हुआ नजर रहा है। उसका निशाना बेटे के मुंह में लगी सिगरेट पर था और फायरिंग में उसका बेटा बाल-बाल बचता है। दावा किया जा रहा है कि यह चौंकाने वाली क्लिप दक्षिणी इराक की है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शेयर किया है और पुलिस से शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदूक थामे शख्स ने अपने बेटे से मुंह में सिगरेट फंसाने के लिए कहा और खुद 10 कदम पीछे चला गया। फायरिंग में अपनी कुशलता दिखाने के लिए उसने सिगरेट पर निशाना लगाया और गोली चला दी। वीडियो में उसका बेटा कैमरे के सामने अपना मुंह ऊपरकर खड़ा दिखाई दे रहा है जिसके मुंह में एक सिगरेट फंसी हुई है। शख्स पीछे की तरफ की जाता है और बैठकर सिगरेट पर निशाना लगाता है।

गोली की आवाज से मासूम लड़का सहम जाता है और अपनी मुंह में फंसी सिगरेट निकालकर दिखाता है। इसके बाद वह शख्स खुद आता है और कैमरे में करीब से दिखाता है कि गोली ने आधी सिगरेट को उड़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग इसे 'हत्या का प्रयास' बता रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि बच्चों को इस तरह के जोखिमभरे खेल में कभी शामिल नहीं करना चाहिए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि स्थानीय प्रशासन ने शख्स के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इराक के अल मुथन्ना में रिकॉर्ड किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.