क्रिकेट खेलने के लिए बेल्ट से पीटते थे पिता, आज दिल्ली कैपिटल्स की जान है यह खिलाड़ी

Updated on 29-03-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के बिना आईपीएल 2023 (IPL 2023) में उतरने को तैयार है। टीम के पास कई बेहतरीन विदेशी तेज गेंदबाज हैं। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों में खलील अहमद (Khaleel Ahmed) पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है। 25 साल के खलील टीम के प्रमुख भारतीय तेज गेंदबाज हैं। 2018 में आईपीएल डेब्यू करने वाले खलील ने उसी साल भारत के लिए भी पहला मैच खेला था। हालांकि 2019 के बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन पिछले साल आईपीएल में कमाल किया था।

खलील की खूब होती थी पिटाई

खलील अहमद के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं रहा। जयपुर जिले के टोंक के रहने वाले खलील के पिता कंपाउंडर हैं। वह चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने। लेकिन खलील का सपना कुछ और ही था। खलील को क्रिकेट खेलने के लिए काफी डांट पड़ती थी। कई बार तो बेल्ट से भी पिटाई हुई।


खलील अहमद ने हाल ही में आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा- मेरी तीन बड़ी बहनें हैं और मेरे पिता टोंक जिले में कंपाउंडर थे। इसलिए जब डैडी अपनी नौकरी पर जाते थे, तो मुझे किराने का सामान, दूध या सब्जी खरीदने जाने जैसे काम करने पड़ते थे। मैं खेलने जाता था। जिसका मतलब था कि घर का काम नहीं हो पाता था।'

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आगे बताया, 'मेरी मां पिता से इसकी शिकायत करती थी, फिर वो मुझसे पूछते थे कि मैं कहां था। मैं ग्राउंड पर रहता था। वह बहुत गुस्सा हुआ करते थे। क्योंकि मैं पढ़ता नहीं था और काम भी नहीं करता था। वह मुझे बेल्ट से पीटते थे, जिससे मेरे शरीर पर निशान पड़ जाते थे। मेरी बहनें रात में उन घावों का इलाज करती थीं।'

आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड

खलील अहमद ने आईपीएल में अभी तक 34 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 48 विकेट हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 10 मुकाबलों में 16 शिकार किए थे। इस सीजन वह अच्छा करते हैं तो टीम इंडिया में भी वापसी कर सकते हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे खलील ने अभी तक 11 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम क्रमश: 15 और 13 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.