
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप जीतने की प्रबल दावेदार है, क्योंकि भारत को UAE और ओमान में खेलने के अनुभव का फायदा होगा।
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि किसी टूर्नामेंट में यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि कोई विशेष टीम खिताब जीतेगी, लेकिन परिस्थितियों के आधार पर यह आंकलन किया जा सकता है कि किस टीम की कितनी संभावना है।
मेरे विचार से भारत के इस टूर्नामेंट के जीतने की किसी भी अन्य टीम की तुलना में ज्यादा संभावना है, क्योंकि उनके पास टी-20 के अनुभवी खिलाड़ी हैं।
दुनिया की सबसे खतरनाक टीम
इंजमाम ने कहा
कि भारत
को वार्म
अप मैच में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
153 रनों का पीछा
करते हुए विराट
कोहली को बल्लेबाजी करने की जरूरत
नहीं थी। इससे
पता चलता
है कि वह
इन परिस्थितियों
में दुनिया
की सबसे
खतरनाक टीम है।