फवाद खान और सजल अली अभिनीत ‘बेहद’ का भारतीय टेलीविजन पर होगा प्रीमियर

Updated on 09-09-2022 01:21 AM

भोपाल महत्‍वपूर्ण कहानियों के जरिये अपने दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते हुये ज़िंदगी एक जीवन की झलक दिखाने वाली और पुरस्‍कार विजेता टेलीफिम्‍म बेहद के प्रीमियर के लिये पूरी तरह से तैयार है। यह टेलीफिल्म पैरेंट एवं बच्‍चे के रिश्‍तों पर आधारित है। इस फिल्‍म में सबके चहेते और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता फवाद खान और बेहद प्रतिभाशाली ऐक्‍टर्स नादिया जमील और मॉम से सुर्खियों में आईं सजल अली प्रमुख भूमिकाओं को परदे पर साकार करेंगे। दूर की सोच रखने वाले निर्देशक असीम रजा द्वारा निर्देशित इस टेलीफिल्‍म का प्रीमियर ज़िंदगी के डीटीएच प्‍लेटफॉर्म्‍स टाटा प्‍लेडिश टीवी और डी2एच पर 11 सितंबर को रात 8 बजे किया जायेगा।

उमेरा अहमद द्वारा लिखित बेहद’ में महत्‍वाकांक्षीअपने जैसे लगने वाले साधारण किरदारों को पेश किया गया हैजिनसे दर्शक तुरंत ही जुड़ जाते हैं। इस टेलीफिल्‍म में एक मां और बेटी के बीच के मजबूत एवं संवेदनशील रिश्‍ते को दिखाया गया है और इस बात पर रौशनी डाली गई है कि भावनाओं में स्‍वार्थ की जरा सी मिलावट भी कैसे दर्द और नफरत का कारण बन सकती है। बेहद’ एक सिंगल मदर मासूमा (नादिया जमील द्वारा अभिनीत) की ज़िंदगी की दास्‍तां दिखाता हैजो अपने पति की मौत के बाद अकेले ही अपनी बेटी महा (सजल अली द्वारा अभिनीत) की देखभाल कर रही है। सिंगल मदर के रूप में अपने सफर के दौरानमासूमा की मुलाकात जमाल (फवाद खान द्वारा अभिनीत) से होती है और उन दोनों को इस बात का अहसास होता है कि उनके बीच बहुत सारी समानतायें हैंजिसकी उम्‍मीद कभी उन्‍होंने अपने हमसफर में की थी। जमाल और मासूमा की बढ़ती नजदीकियों से महा (सजल अली) के मन में असुरक्षा की भावना उत्‍पन्‍न होती है और अपनी मां को लेकर पजेसिव हो जाती है। इस दौरान एक-के-बाद-एक होने वाली घटनाओं और महा की कुछ हरकतों की वजह से मासूमा और जमाल को एक-दूसरे से दूर होने का फैसला लेना पड़ता है।

इस शो और अपने अनुभव के बारे में बताते हुये ऐक्‍टर सजल अली ने कहा, बेहद एक ऐसी फिल्‍म हैजो मां-बेटी के रिश्‍ते और इसके विभिन्‍न पहलुओं पर रौशनी डालती है। महा के किरदार को निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण थाक्‍योंकि इसके लिये मुझे बहुत अधिक भावनाओं को दिखाने की जरूरत थीइसलिये मेरे किरदार की कई परतें भी थीं।  इसके अलावा नादिया जमील और फवाद खान जैसे उत्‍कृष्‍ट कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मुझे इसमें काफी मजा आया और मैं ज़िंदगी के डीटीएच प्‍लेटफॉर्म्‍स पर फिल्‍म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।‘’

दर्शकों का एक बार फिर से मनोरंजन करने के लिये तैयारज़िंदगी लेकर आया है बेहद’ की एक बेहद खूबसूरत कहानीजो रिश्‍तों के विभिन्‍न पहलुओं और निस्‍वार्थता एवं स्‍वार्थपन पर केन्द्रित है।

बेहद’ का भारतीय टेलीविजन प्रीमियर देखने के लिये 11 सितंबर 2022 को रात 8 बजेटाटा प्‍ले पर 154 और डिश टीवी एवं डी2एच पर 117 को ट्यून इन करना न भूलें!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.