बलूच विद्रोहियों के हमलों से डरा चीन, अपने कर्मचारियों को निकाला, पाकिस्तान के सामने रख दी बड़ी शर्त

Updated on 04-02-2026 12:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हो रही हिंसा ने चीन की चिंता को बढ़ा दिया है। विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार (31 जनवरी) से ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के कैंपों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान में इस हिंसा से दोनों ओर से 300 से 400 मौतें होने का दावा किया जा रहा है। चीन की चिंता इसलिए है क्योंकि उसका ग्वादर और बलूचिस्तान में कई प्रोजेक्ट में निवेश है। यहां सैकड़ों की संख्या में चीनी कर्मचारी और इंजीनियर रहते हैं। चीन को डर है कि उसके कर्मचारियों को विद्रोही निशाना बना सकते हैं। ऐसे में चीन ने पाकिस्तान के सामने सुरक्षा गारंटी की शर्त रखी है।

CNN-News18 ने टॉप डिप्लोमेटिक और सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बलूचिस्तान में हमलों की नई लहर के बाद चीन ने पाकिस्तान को गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बारे में बताया है। चीन ने फिक्र का इजहार करते हुए अपने कर्मचारियों और प्रोजेक्ट के लिए पाकिस्तान सरकार से पक्की सुरक्षा गारंटी मांगी है।

चीन ने प्रोजेक्ट पर काम रोका

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ग्वादर और बलूचिस्तान के कई हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए जमीनी ऑपरेशंस को अस्थायी रूप से रोक दिया है। चीन ने कई जगहों से अपने ऑन-ग्राउंड स्टाफ को निकाल लिया है। ग्वादर में तैनात चीनी तकनीशियनों, इंजीनियरों को एहतियात के तौर पर विशेष उड़ानों से निकाला गया है। चीनी टीमें फिलहाल अस्थायी तौर पर इस्लामाबाद या दूसरे सुरक्षित शहरों में रहेंगी।
पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैडोंग ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्री इशाक डार से इस मुद्दे पर बैठक की है। उन्होंने प्रोजेक्ट पर गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पक्के सुरक्षा इंतजामों की जरूरत पर जोर दिया। इशाक डार ने चीनी कर्मियों और प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से भरोसा दिलाया है। हालांकि चीन अभी काम वापस शुरू करने लायक हालात नहीं देख रहा है।


ग्‍वादर से क्‍वेटा तक विद्रोहियों ने मचाई तबाही

विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। शनिवार से बलूचिस्तान में मिलिट्री ठिकानों पर हमलों और विद्रोहियों की सुरक्षाबलों से झड़पें चल रही हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में और पाकिस्तान के लिए रणनीतिक तौर पर अहम ग्वादर पोर्ट के पास भी फायरिंग हुई है।बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के शीर्ष कमांडरों ने खुद मैदान में उतरते हुए ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया है। गुट ने इसे मातृभूमि की रक्षा के लिए अभियान बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की आर्मी इस विद्रोह को दबाने के लिए अभियान चला रही है। पाक सेना ने जवाबी कार्रवाई में कई बलूच विद्रोहियों को मारा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.