बिल्ली से दूर जाने के डर से महिला ने कर ली उससे शादी

Updated on 27-04-2022 09:30 PM

वाशिंगटन कुछ लोग घर में जानवर पालकर रखते हैं, उन्हें उनसे अलग होने के ख्याल से भी डर लगता है। कुछ लोग होते हैं कि वे अपने जानवर के साथ रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही किया डेबोराह होज नाम की महिला ने, जिसने अपनी पालतू बिल्ली से ही शादी कर ली।

 49 साल की डेबोराह होज ने बाकायदा पार्क में सेरेमनी ऑर्गनाइज करके इंडिया नाम की अपनी कैट से शादी रचाई। महिला की परेशानी ये थी कि उसे अक्सर घर के मकानमालिक जानवर को अपने साथ नहीं रखने के लिए कहते थे, जिसके समाधान के तौर पर महिला ने अपनी पालतू बिल्ली के साथ शादी कर ली।

डेबोराह ने शादी का कार्यक्रम एक पार्क में आयोजित किया। वे खुद टक्सीडो सूट पहने हुए थीं और गोल्ड लेम कैट के साथ उन्होंने साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। रिपोर्ट के मुताबिक डेबोलाह का दावा है, कि पिछले कई सालों से उनके मकानमालिक उन्हें 2 डॉग्स और एक कैट की वजह से घर में रहने नहीं देते थे।

 उन्हें बार-बार घर बदलना पड़ रहा था। डेबोराह बताती हैं कि वहां अपनी कैट इंडिया के बिना रह नहीं सकतीं।वे कैट को अपने बच्चों के बाद जिंदगी की सबसे अहम चीज मानती हैं। पेशे से कोच डेबोराह को कैट से दूर होने का डर सताता रहता था, इसके बाद में उन्होंने उससे शादी करके पति-पत्नी बनने का फैसला किया।

डेबोराह ने शादी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उनके दोस्त भी शामिल हुए। उन्हें ये सब अजीब तब लग रहा था लेकिन सभी ने इसमें खूब आंनद लिया। हालांकि उनके बच्चे इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुआ क्योंकि उन्हें ये सही नहीं लग रहा था। कैट डेबोराह के साथ साल 2017 से रह रही है।

साल 2020 में एक एक्सीडेंट में उसका एक पैर चला गया था।मालकिन और बिल्ली का रिश्ता ऐसा है कि वहां एक पल के लिए भी उसे छोड़ना नहीं चाहती। इस स्पेशल बॉन्ड को उन्होंने शादी के बंधन में तब्दील कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.