रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ी, कई देशों में गहराएगा संकट

Updated on 09-06-2022 08:17 PM

लंदन विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना माहमारी के प्रभावों से उबर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था पर रूस यूक्रेन युद्ध की दोहरी मार पड़ी है। इसकारण कई देशों में आर्थिक मंदी की आशंका गहरा गई है। रूस यूक्रेन युद्ध के प्रभावों से यूरोप ही नहीं पूर्वी एशिया भी प्रभावित होगा। विश्व बैंक ने चेताया है, कि यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देश आर्थिक मंदी की चपेट में सकते हैं।


विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविस मैल्पस ने कहा कि पूरी दुनिया में ईंधन और खाद्य की कीमतों में बढ़ोतरी दिख रही है। मुद्रा स्फीतिजनित मंदी की संभावना और भी बढ़ी है। मुद्रास्फीतिजनित मंदी यानी स्टैगफ्लेशन उस आर्थिक हालात को कहते हैं, जब आर्थिक विकास दर स्थिर रहती है, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी दर में तेजी बढ़ोतरी होती है।

इससे निपटना किसी भी मुल् के लिए बेहद मुश्किल होता है।
मैल्पस ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध, चीन में लाकडाउन और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में रही बाधा से मुद्रास्फीतिजनित मंदी का जोखिम बढ़ रहा है। इसके बाद कई देशों के लिए आर्थिक मंदी से बचना मुश्किल होगा। विश्व बैंक के प्रमुख का कहना है कि दुनिया के कई देशों में निवेश की कमी भी देखी जा रही है जिसके कारण विकास दर भी प्रभावित होगी। मौजूदा वक् में कई देशों में महंगाई दर भी कई दशकों के उच्चतम स्तर पर है।


मैल्पस ने कहा है कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति के प्रभावित होने की आशंका है। इसके बाद महंगाई के लंबे समय तक लोगों को प्रभावित कर सकती है। विश् बैंक प्रमुख ने कहा कि यदि दुनिया वैश्विक आर्थिक मंदी की चपेट में आने से बचती है, तब मुद्रास्फीतिजनित मंदी की मार से बचना मुश्किल है। यह कई साल तक कायम रह सकती है। यह स्थिति तब तक कायम रह सकती है जब तक आपूर्ति में रही बाधाओं का निस्तारण नहीं कर लिया जाता।


उल्लेखनीय है कि विश् बैंक ने 2021 से 2024 के बीच वैश्विक आर्थिक विकास की दर को 2.7 फीसद पर बने रहने का अनुमान जताया है। यह 1976 से 1979 के बीच आई मंदी से भी खराब अनुमान है। दरअसल महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक अपनी नीतिगत दरों में बदलाव करते हैं जिसका कई बार प्रतिकूल असर भी पड़ने लगता है। सन 1970 में महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में इतनी अधिक बढ़ोतरी कर दी गई थी कि साल 1982 तक जाते जाते वैश्विक आर्थिक मंदी के हालात पैदा हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.