वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर सम्मानित अनुभव कर रहा : श्रीजेश

Updated on 01-02-2022 07:49 PM

लुसाने भारत पुरुष टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को साल 2021 में किये अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ ईयर का खिताब मिला है। श्रीजेश को कुल 1,27,647 वोट मिले। इससे पहले साल 2019 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने यह खिताब जीता था।

 श्रीजेश को इससे पहले एफआईएच गोलकीपर ऑफ ईयर 2021 भी चुना गया था। इस खिलाड़ी  ने कहा कि मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। नामांकित करने के लिए भारतीय हॉकी का धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने वोट देने के लिए दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों का धन्यवाद दिया है।

साथ ही कहा कि  नामांकित होने तक मेरा काम था लेकिन प्रशंसकों और हॉकी प्रेमियों ने मुझे यह खिताब दिलाया। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि दुनिया भर के हॉकी महासंघों ने मुझे वोट दिया है। वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने उन्हें बधाई दी है ओर कहा है कि यह गर्व की बात है।

वहीं 244 मैच खेल चुके और तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने साथ ही कहा कि मैं व्यक्तिगत पुरस्कारों में विश्वास नहीं करता हूं क्योंकि इसमें खिलाड़ियों के साथ ही कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ भी शामिल रहता है।

वहीं, श्रीजेश की उपलब्धि पर एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेइल ने कहा कि वैश्विक हॉकी समुदाय की ओर से मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए पीआर श्रीजेश को बधाई देना चाहता हूं। यह उनके लिए, उनकी टीम के लिए और समग्र रूप से हॉकी के लिए एक बड़ी पहचान है। हम उन सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने उन्हें वोट दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.