काफी बुरा लग रहा है... पंजाब के लगातार 10वीं बार IPL से बाहर होने पर इमोशनल हुए सैम करन

Updated on 10-05-2024 12:42 PM
धर्मशाला: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन निराशानजक रहा। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद बनाये रखी। आरसीबी इस जीत की बदौलत टीम 12 मैच में 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई।
वहीं पंजाब किंग्स (08) आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी क्योंकि वह बचे हुए दो मैच जीतने के बावजूद 12 अंक तक ही पहुंच पायेगी।

शर्मनाक हार के बाद क्या बोले सैम करन
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने मैच के बाद कहा, ‘टूर्नामेंट के बारे में कहें तो यह दिल दुखाने वाला रहा, कई सकारात्मक चीजें रहीं। लेकिन हम एक अहम मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो बुरा लग रहा है।’

कोहली की 47 गेंद में 92 रन की शानदार पारी आरसीबी को सात विकेट पर 241 रन का स्कोर बनाने में अहम रही जिन्होंने पाटीदार (23 गेंद में 55 रन) के साथ 32 गेंद में 72 रन और कैमरून ग्रीन (27 गेंद में 46 रन) के साथ 46 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभायी। करन ने कहा, ‘हम जानते थे कि विराट क्रीज पर हैं तो हमें उनका विकेट लेना था। हमने अच्‍छा समायोजन बैठाने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सका। अगले साल अच्छी तरह से वापसी की कोशिश करेंगे। शिखर धवन (नियमित कप्तान) कुछ मैचों के बाद वापसी कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17 ओवर में 181 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.