20 साल छोटे टाम चाइल्ड के साथ रिलेशन में पहले से अधिक जवान व सेक्सी महसूस कर रही : तमजिन

Updated on 23-04-2022 08:27 PM

लॉस एजेलिस अभिनेत्री तमजिन ऑउथवेट ने कहा है कि मौजूदा बॉयफ्रेंड के साथ वह पहले से ज्यादा जवान और बहुत सेक्सी महसूस करती हैं। दरअसल, तमजिन का बॉयफ्रेंड उनसे 20 साल छोटा है। इस रिश्ते में आने से पहले उनकी 8 साल की शादी टूट गई थी। 51 साल की तमजिन, 30 साल के डाक्यूमेंट्री मेकर टॉम चाइल्ड के साथ करीब 5 साल से रिलेशन में हैं।

मिड-पॉइंट पॉडकास्ट के गैबी लोगान से बातचीत में एक्ट्रेस ने एक्टर टॉम एलिस के साथ 8 साल की शादी और मौजूदा रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किए। तमजिन ने कहा- मुझे लगता है कि शादी के बाद या तो मैं प्रेग्नेंट थी या प्रेग्नेंट होने की कोशिश करती रहती, या फिर पोस्ट-प्रेग्नेंसी के दौर में रही।

इसलिए मैं मानती हूं कि तब मैं अपने बेस्ट वर्जन में नहीं थी। एक्ट्रेस ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप के बारे में बताया कि टॉम ने उनके जीवन में कई सुधार किए है। उन्होंने कहा मैंने कभी इतना सेक्सी फील नहीं किया है और मुझे लगता है यह टॉम की वजह से हो रहा है। वह इस बात को समझता है कि मैं अपनी जिंदगी के उस पड़ाव हूं जब मैं बहुत सुखी हूं और मैं सच में खुश हूं।

तमजिन ने आगे कहा मैं टॉम को बहुत चाहती हूं। हम लोगों ने साथ में अद्भुत समय बिताया है। लेकिन अगर वह साथ नहीं होता। तो ऐसा नहीं है कि मैं किसी कोने में पड़ी होती हूं या रो रही होती हूं। मैं तब भी अपनी जिंदगी जी रही होती हूं। वह बस मेरी जिंदगी को और बेहतर बानता है, और यही बात सबसे प्यारी है। बता दें कि तमजिन ने नेटफ्लिक्स के लुसिफर शो के स्टार एलिस से शादी की थी, लेकिन सन 2014 में एमिली डे रविन के साथ एलिस के अफेयर की बात सामने आई। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.