नंगरहार, कुनार, खोस्त समेत दर्जनों जगहों पर भीषण लड़ाई, तालिबान के हमले में पाकिस्तान सेना को भारी नुकसान, 55 सैनिक मरे

Updated on 27-02-2026 12:25 PM
काबुल/इस्लामाबाद: तालिबान के हमले में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। डूरंड लाइन पर तालिबान ने भारी गोलीबारी की है। जिसके बाद पाकिस्तान वायुसेना ने भी अफगानिस्तान में कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के जवाब में अपनी सीमा पर पाकिस्तान की मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए हैं। जबकि पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की मिलिट्री कोर के मीडिया ऑफिस ने एक बयान में कहा कि गुरुवार देर रात "नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में किए गए एयर स्ट्राइक के जवाब में भारी झड़पें शुरू हो गईं।"

वहीं, सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सीएनएन-न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफगान तालिबान सेना ने ज़खा खेल मार्केट के पास मारो सर और शाहकोट सर इलाकों में पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर आर्टिलरी और पैदल सेना का इस्तेमाल करके मिलकर हमले किए, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर अफगान हमले में कम से कम नौ पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों का अनुमान है कि लड़ाई और बढ़ सकती है। तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि अफगान सेना ने गोश्ता, नंगरहार और कुनार प्रांतों में कम से कम 15 पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया है।
तालिबान-पाकिस्तान में कई जगहों पर आमने-सामने की जंग
तालिबान और पाकिस्तान के बीच ये जंग उस वक्त शुरू हुआ है जब पाकिस्तान सेना ने इस हफ्ते की शुरुआत में डूरंड लाइन पर अफगान तालिबान चेकपोस्ट पर बड़े हमले किए थे। जिससे दोनों तरफ काफी नुकसान हुआ। सूत्रों ने पुष्टि की है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए इन हमलों में कम से कम 28 TTP लड़ाके मारे गए। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोहमंद (तोरखेल और गुरसल), चित्राल (अरंडू), और पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर कुर्रम ज़िले के कुछ हिस्सों में भी भारी हथियारों से भारी फायरिंग जारी है। सूत्रों ने बताया कि कुर्रम के लोग भी अफगान तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में हिस्सा ले रहे हैं।
इस बीच, पाकिस्तान ने कहा है कि उसने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के “बिना उकसावे” के हमले शुरू करने के बाद उसके ख़िलाफ़ “तुरंत” कार्रवाई की है। इस्लामाबाद के सूचना मंत्रालय ने X पर कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बॉर्डर पार कई जगहों पर “बिना उकसावे के फायरिंग की”। इसने कहा है कि इसका “तुरंत और असरदार जवाब दिया जा रहा है।”डूरंड लाइन के अलग-अलग इलाकों चल रही लड़ाई
अफगानिस्तान सेना के खालिद बिन वालिद 201st कॉर्प्स के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तानी मिलिट्री के एयरस्ट्राइक के जवाब में पूर्वी प्रांतों में अफगान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़पें शुरू हो गई हैं और जारी हैं। अफगान फोर्स ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में डूरंड लाइन के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी मिलिशिया पोस्ट पर भी जवाबी हमले किए हैं। हिंसा में यह बढ़ोतरी पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कई एयरस्ट्राइक के बाद हुई है, जिसके बाद तिराह, तोर्खम और वजीरिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान लड़ाकों ने जवाबी फायरिंग की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.