डूरंड रेखा पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच छिड़ी लड़ाई

Updated on 25-02-2022 07:16 PM

इस्लामाबाद। कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में डूरंड रेखा पर तालिबानी और पाकिस्तानी सेना के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। लड़ाई के दौरान गोलीबारी और हाथापाई के चलते 20 लोग घायल हो गए हैं जबकि 3 की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कल दोपहर से ही डूरंड लाइन पर तालिबान और पाक बलों के बीच लड़ाई चल रही है। डूरंड लाइन के पास नागरिक अपने घरों से भाग गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा स्पिन बोल्डक गेट पर एक अफगान बच्चे को पीटने और उसके बाद अफगान सुरक्षा बलों के पाकिस्तानी सीमा प्रहरियों पर गोलियां चलाने पर यह लड़ाई शुरू हुई है। जिसके बाद गेट को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। घटना के बाद, अल-बद्र कोर से सेना के बल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पाकिस्तानी सीमा प्रहरियों को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।

  डूरंड रेखा के मुद्दे पर तालिबान और पाकिस्तान के बीच मतभेद अभी भी जारी है। गौरतलब है कि इस संदर्भ में जलालाबाद (नंगरहार प्रांत) में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने पिछले दिनों में खोस्त-उत्तर वजीरिस्तान क्षेत्र में गुलाम खान सीमा पार की स्थिति को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बताया था। उन्होंने बताया था कि तालिबान ने पाकिस्तान को वहा से हटा दिया था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक सीमा चौकी से पाकिस्तानी झंडा और जीरो लाइन पर हुमवे और सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया था।

 जवाब में, पाकिस्तान ने तालिबान को संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी जारी की और व्यापार कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। बाद में दोनों पक्षों के व्यापारियों और आदिवासी बुजुर्गों के हस्तक्षेप से इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना द्वारा डूरंड लाइन पर की गई बाड़बंदी के कुछ हिस्सों को भी कुछ दिनों पहले क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे पहले भी तालिबान ने पाकिस्तानी सेना को डूरंड लाइन (दोनों देशों की सीमा रेखा) के करीब नांगरहार प्रांत में बाड़बंदी सैन्य चौकियों के निर्माण से रोका था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.