स्वीडन की सीमा में घुसे रूस के एटमी बमों से लैस लड़ाकू विमान

Updated on 01-04-2022 08:30 PM

स्टॉकहोम यूक्रेन में चल रही जंग के बीच रूस के दो महाविनाशक फाइटर जेट स्वीडन के हवाई क्षेत्र में घुस गए थे। ये रूसी विमान सुखोई-27 और सुखोई-24 एटमी बम से लैस थे। बताया जा रहा है कि रूस के विमान जानबूझकर डराने के लिए स्वीडन की हवाई सीमा में घुसे थे।

रूसी फाइटर जेट दो मार्च को कालिनग्राड एयर बेस से उड़े थे जो नाटो देशों से बिल्कुल सटा हुआ है। रूसी विमान स्वीडन के गोटलैंड द्वीप समूह की ओर जा रहे थे।

  एक रिपोर्ट के मुताबिक इस उड़ान के दौरान रूसी फाइटर जेट ने यह देखने की कोशिश की कि नाटो सदस् और स्वीडन तथा फिनलैंड जैसे तटस् रहने वाले देश कितनी देर में प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि रूस के घुसपैठ के बीच स्वीडन की एयरफोर्स पूरी तरह से अलर्ट थी और उसने तत्काल जवाब भी दिया। यूक्रेन के युद्ध को देखते हुए स्वीडन की एयरफोर्स अलर्ट पर है। इस बीच अब खुलासा हुआ है कि घुसपैठ के समय रूसी विमान परमाणु बम से लैस थे।

  रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों ही सुखोई विमान घुसपैठ के समय परमाणु हथियार लेकर चल रहे थे। सैन् विश्लेषक स्टीफन रिंग ने कहा कि यह उकसावे की कार्रवाई स्वीडन के लिए एक रिमांइडर है। यह बताता है कि रूस के पास परमाणु बम है और वह इसके इस्तेमाल से नहीं डरता है। स्वीडन की वायुसेना के प्रमुख कार्ल जोहान इडस्ट्रोम ने कहा, 'हम मानते हैं कि यह जानबूझकर किया गया है जो बहुत ही गंभीर है क्योंकि आप एक ऐसे देश हैं जो इस समय युद्ध में चल रहा है।

' कार्ल जोहान ने कहा कि रूसी फाइटर जेट केवल कुछ समय के लिए ही स्वीडन की हवाई सीमा में थे जो संभवत: एक मिनट के करीब था। इसके बाद वे अपने रूसी क्षेत्र में लौट गए। उन्होंने कहा कि यह रूस की ओर से एक गैरजिम्मेदाराना और गैर पेशेवर व्यवहार था। स्वीडन नाटो का सदस् देश नहीं है लेकिन स्वीडन की सेना कई बार नाटो देशों की सेना के साथ सैन् मिशन में हिस्सा ले चुकी है। इस खुलासे के बाद बार फिर से यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के परमाणु कार्रवाई का डर बढ़ गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.