फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ को 15 साल हुए पूरे, बॉक्स ऑफिस पर रही सफल

Updated on 05-09-2021 09:51 PM
मुंबई । फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन नजर आए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी और आज भी सिनेप्रेमियों को यह बहुत पसंद आती है। यह फिल्म 1 सितंबर 2006 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा है। इस फिल्म में गांधी जी की फिलॉसफी की याद दिलाई गई। फिल्म में यह भी संदेश दिया गया कि गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक है। 
बताया जाता है कि इस फिल्म को बनाने का विचार ही राजकुमार हिरानी को तब आया जब उन्होंने  ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की अपार सफलता देखी। साल 2003 में राजकुमार हिरानी ने फिल्म बनाई थी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’। साफ-सुथरी इस फिल्म ने दर्शकों का इतना मनोरंजन किया कि इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गांधी फिलॉसाफी को दर्शकों ने हाथो-हाथ लिया। उस दौर में लोगों को फूल देकर सद्भावना बिखेरने वाला प्रयोग हर गली-मोहल्ले में करते देखा गया। इसके बाद राजकुमार और विधु विनोद ने इसका सीक्वल 2006 में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ बनाया। इस फिल्म की स्क्रिप्ट और एक्टर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस की बदौलत ही इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म की सफलता को इसी से समझ सकते हैं कि संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म भी थी। फिल्म को देखकर दर्शक थियेटर में हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए थे तो कई मौके ऐसे भी आए जब रो पड़े। इस फिल्म में दीया मिर्जा, जिमी शेरगिल और बोमन ईरानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक इंटरव्यू में बोमन ने बताया था कि ‘अपने रोल से न्याय करने के लिए सिखों के साथ काफी समय बिताया। उनकी छोट-छोटी आदतों को समझने के लिए उनके साथ खाना खाया, उनके उठने बैठने, बात करने के तरीकों को ऑब्जर्व किया’।
इस फिल्म में लकी सिंह का किरदार जीवंत किया। इस फिल्म की कहानी में मुन्नाभाई यानी संजय दत्त और सर्किट बने अरशद वारसी ऐसे गुंडे हैं जो बिल्डर लकी सिंह (बोमन ईरानी) के लिए काम करते हैं। मुन्नाभाई को एक रेडियो जॉकी जाह्नवी (विद्या बालन) की आवाज से प्यार हो जाता है। आरजे बनीं विद्या गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को एक कंपीटीशन का आयोजन करती हैं,जिसमें विजेता को आरजे से मिलने का मौका मिलेगा। बस अपनी ख्वाहिश पूरी करने का यही रास्ता मुन्नाभाई को नजर आता है। इस कंपटीशन को जीतने के लिए अनपढ़ मुन्नाभाई गलत रास्ता अपनाता है। जीत भी जाता है और आरजे को इम्प्रेस करने के लिए खुद को ऐसा प्रोफेसर बताता है जिसे गांधी दर्शन पर अच्छी पकड़ है। आरजे को भरोसा हो जाता है और वह मुन्नाभाई के करीब आ जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.