फिल्म लाइगर की टीम ने माइक टायसन को जन्मदिन पर वीडियो मैसेज कर दी बधाई

Updated on 03-07-2022 09:12 PM

मुंबई दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे जल्द ही फैन इंडिया फिल्म लाइगर में किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं, फिल्म को बनाने में माइक टायसन ने एक्टर्स और मेकर्स के साथ काफी काम किया है। जब से फिल्म की घोषणा की गई है, देश भर के फैंस इस नई जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। आज पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर माइक टायसन का बर्थडे है। वह 56 साल के हो गए हैं। इस मौके परलाइगरकी टीम ने ग्रेट माइक टायसन को बर्थडे विश किया है और खास वीडियो उनके लिए बनाया है। इसमें फिल्म के लीड एक्टर, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उन्हें बधाई दी है।

 फिल्म के प्रोड्यूसर्स करण जौहर और चार्मी कौर हैं। करण ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को विजय देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वीडियो में, हम लाइगर के इंटरनेशनल शेड्यूल की झलकियां देख सकते हैं, जिसे कुछ महीने पहले अमेरिका में शूट किया गया था। इस वीडियो में माइक टायसन से लेकर दिग्गज बॉक्सर तक कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।

 वीडियो सच में बहुत खास है। वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, टीम लाइगर लीजेंड माइक टायसन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हैं। बड़े पर्दे पर आपका इंतजार हो रहा है। वीडियो में अनन्या पांडे भी माइक टायसन को विश करते हुए नजर आती हैं। वह कहती हैं, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे माइक टायसन सर। लाइगर टीम आपको प्यार करती हैं। हम खुशनसीब है कि आप हमारी फिल्म का हिस्सा हैं।' वहीं, विजय देवरकोंडा ने कहा, 'माइक सर भारत की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपको मिस कर रहे हैं। लव यू

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.