एशेज सीरीज का अंतिम मैच पर्थ में ही होगा : हॉकले

Updated on 12-10-2021 08:41 PM

सिडनी क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकले ने कहा है कि एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट का यहां आयोजन तय करने के लिए सभी कदम उठाये जा रहे हैं। हॉकले के अनुसार खिलाड़ियों और उनके परिवारों को यहां प्रवेश दिलाने की दिशा में प्रशासन से भी बात की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि मैच के आयोजन के लिए सरकार से इजाजत मिल जाएगी।

 पश्चिम आस्ट्रेलियाई शहर पर्थ में 14 जनवरी से पांचवां अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच होने वाला है पर सरकार ने जिस प्रकार से कोविड-19 को लेकर प्रतिबंध लगाये हैं उसको देखते हुए इसके आयोजन को लेकर संशय व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस मुकाबले का आयोजन किसी अन्य शहर में किया जा सकता है हालांकि हॉकले को भरोसा है कि पर्थ में तय समय के अनुसार मैच खेला जाएगा।


हॉकले ने कहा कि क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी आपसी संपर्क में नहीं आते, हमने पिछले सत्र में दिखाया कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों को मानने को लेकर हमारे क्रिकेटर काफी जिम्मेदार हैं। सीए को पिछले साल भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान भी इसी तरह के कोविड-19 से जुड़े हालातों का सामना करना पड़ा था पर किसी भी मैच में कोई बाधा नहीं आयी थी।


हॉकले ने कहा कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के बीच पर्थ स्टेडियम में खेलों के आयोजन के लिए अब काफी अनुभव हो गया है और अभी सरकार से भी इस मामले पर बात हो रही है। यह नए स्टेडियम में पहला एशेज टेस्ट होगा, यह शानदार स्टेडियम है, हमें पता है कि पर्थ में लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस श्रृंखला को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। एडीलेड, मेलबर्न और सिडनी की यात्रा करने में शायद कोई समस्या नहीं होगी लेकिन पश्चिम आस्ट्रेलिया की कड़ी सीमा पाबंदियां अड़चन पैदा कर सकती हैं। इंतजामों के बारे में पूछने पर हालांकि हॉकले ने कहा कि खिलाड़ियों के परिवार भी सिडनी से पर्थ की यात्रा कर पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.