शीर्ष अमेरिकी कंपनियों से वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- 'भारत में अवसरों का भंडार'

Updated on 14-10-2021 08:46 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के दौरे पर गई भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिएअवसरों का भंडारहै।

 सीतारमण ने कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कीआत्मनिर्भर भारतपहल के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सीतामरण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए इस समय अमेरिका की राजधानी में हैं। इन दोनों संस्थाओं की बैठक के इतर वह भारत में मौजूद और वहां निवेश के अवसर भुनाने में रुचि दिखाने वाली कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात कर रही हैं।


मंत्रालय ने बताया कि एमवे के सीईओ मिलिंद पंत के साथ बैठक के दौरान अनुसंधान और विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवोन्मेष और पोषण से जुड़े क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्री ने हाल में राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा मास्टर प्लान शुरू करने वाली राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन जैसी पहल और गुजरात में गिफ्ट सिटी में अवसरों के भंडार का उल्लेख किया। मंत्री ने 1998 के बाद से भारत में कंपनी की मौजूदगी एवं प्रदर्शन और आगामी वर्षों में निवेश करने की उसकी इच्छा को रेखांकित किया।

बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी बी मार्क एलन के साथ सीतारमण की बैठक के दौरान कौशल, अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवोन्मेष और एयरोस्पेस क्षेत्रों के बारे में व्यापक चर्चा हुई।

उन्होंनेमेक इन इंडियाऔरआत्मनिर्भर भारतजैसी पहलों में बोइंग के सहयोग और आने वाले वर्षों में निवेश करने में कंपनी की रूचि को रेखांकित किया।

 नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क के साथ बैठक के दौरान, सीतारमण ने चिकित्सा विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास, स्वास्थ्य और कल्याण समेत स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सुधारों की दिशा में अहम भारतीय पहलों और गुजरात की गिफ्ट सिटी में बढ़ते अवसरों पर बात की।

उन्होंने भारत में आगामी वर्षों में निवेश करने में कंपनी की दिलचस्पी को रेखांकित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.