प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को 84 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Updated on 13-09-2021 07:53 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले में ऐसे प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 21 परिवारों के लिए 84 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 मंे निहित प्रावधानों के तहत यह स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। सर्पदंश, गाज गिरने, पानी में डूबने, आग में जलने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मृत व्यक्ति के निकट परिजनों को इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान दी जाती है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत लाभान्वित हितग्राहियों में चंद्रकला बैरागी ग्राम ग्वाली तहसील बिलाईगढ़, पिताम्बर निषाद ग्राम घिरघोल कसडोल, राजाराम बरिहा सुरवाय कसडोल, सम्मेलाल धु्रव घिरघोल कसडोल, नारायण कैवर्त्य छरछेद कसडोल, मनबोध साहू डुमरपाली कसडोल, प्रेमाबाई पटेल बलौदा कसडोल, अजय कुमार टण्डन सीतापार सिमगा, रवि साहू भरसेला बलौदाबाजार, कुन्तीबाई ध्ुा्रव खपरी (मेढ़) बलौदाबाजार, कृतराम साहू झिरिया सिमगा, सरोज धु्रव जरौद सिमगा, भुनेश्वर साहू सूती उरकुली बिलाईगढ़, परदेशी राम साहू पिपरभौना बिलाईगढ़, सत्यनारायण वर्मा लाहौद लवन, अंधनी निषाद लालपुर भाटापारा, कमल यादव कड़ार भाटापारा, आशु साहू करहुल सिमगा, फिरंता कन्नौजे लटुवा बलौदाबाजार, कामता प्रसाद कुर्रे हरिनभट्ठा पलारी और बुधराम सतनामी साल्हेओना बिलाईगढ़ शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.