आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने उपहार में मिली 10लाख डॉलर की घड़ी बेची

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

इस्लामाबाद आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी देश को चूना लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। विदेशों से मिले उपहार के मामले में बुरी तरह से घिर गए हैं। इमरान खान को खाड़ी देशों के एक राजकुमार ने 10 लाख डॉलर की एक घड़ी उपहरा में दी थी। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसे बेचकर देश के सरकारी खजाने को बड़ा चूना लगा दिया।

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने विदेशी उपहारों को लेकर इमरान खान पर जोरदार हमला बोला है और कहा कि पीटीआई नेता ने उपहारों को लूट लिया। दरअसल, विदेशी के दौरे के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्र प्रमुखों या संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान नियमित रूप से होता है। गिफ्ट डिपॉजिटरी (तोशाखाना) के नियमों के अनुसार, ये उपहार तब तक राज्य की संपत्ति रहते हैं जब तक कि उन्हें खुली नीलामी में बेचा नहीं जाता। मीडिया ने बताया कि नियम अधिकारियों को बिना कुछ भुगतान किए 10,000 रुपए से कम के बाजार मूल्य के उपहार रखने की अनुमति देते हैं।


नवाज शरीफ की बेटी तथा पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने उर्दू में ट्वीट किया, 'इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले उपहारों को बेच दिया है। खलीफा हजरत उमर (पैगंबर मुहम्मद के साथी) अपनी कमीज और बागे के लिए जवाबदेह थे और दूसरी तरफ, आप (इमरान खान) ने तोशाखाना से विदेशी उपहार लूटे और आप मदीना स्थापित करने की बात कर रहे हैं? कोई व्यक्ति (खान) कैसे इतना असंवेदनशील, बहरा, गूंगा और अंधा हो सकता है?' विपक्षी गठबंधन - पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) - के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रधान मंत्री खान ने एक राजकुमार से प्राप्त एक कीमती घड़ी बेच दी है।

उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक है।' सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खान को एक खाड़ी देश के एक राजकुमार ने 10 लाख डॉलर की घड़ी भेंट की थी। इस घड़ी को कथित तौर पर दुबई में खान के करीबी सहयोगी ने बेचकर प्रधानमंत्री को 10 लाख डॉलर दिए गए थे। राजकुमार कथित तौर पर इमरान खान को उपहार में दी गई घड़ी की बिक्री के बारे में जानता है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्य देशों के प्रमुखों से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की कथित बिक्री के कारण पाकिस्तान को बदनाम किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.