अगले टी 20 विश्व कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं फिंच

Updated on 20-11-2021 08:03 PM

मेलबोर्न ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वह अगले टी20 विश्व कप में भी अपनी टीम की कप्तानी करना चाहेंगे। अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में ही खेला जाएगा और फिंच अपनी ही धरती पर खिताब बरकरार रखना चाहेंगे। इसके साथ ही वह 2023 के एकदिवसीय विश्व कप में भी टीम की कप्तानी चाहेंगे। फिंच ने हाल ही में टी 20 विश्व कप में अपने देश का नेतृत्व करने के लिए घुटने की सर्ज़री करायी थी।

फिंच का हालांकि बिग बैश लीग में 7 दिसंबर को मेलबोर्न रेनेगेड्स के पहले गेम में टीम में शामिल होने को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। फिंच ने कहा कि मुझे शायद अभी अपना घुटना ठीक करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय चाहिए। मैंने पुनर्वासन को वास्तव में कठिन बना दिया और शायद पूरे टूर्नामेंट में इसके लिए थोड़ी सी कीमत चुकाई। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की कप्तानी के बार में उन्होंने चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली के साथ अनौपचारिक चर्चा की है।

मैंने पिछले छह महीनों में इसके बारे में काफ़ी कुछ सोचा है और बेली से बात भी की है। अगले दो या तीन वर्षों में निश्चित रूप से एक बड़ी अवधि होने जा रही है, यह एक गहन बातचीत नहीं थी। हालांकि अगले कुछ महीनों में हम इसके बारे जरूर सोचेंगे' फिंच का मानना है कि उप कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम के नेतृत्व में काफ़ी मदद की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.