फिक्सिंग कांड में बर्बाद हो गया बेहतरीन गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का भविष्य : वसीम अकरम

Updated on 26-06-2022 08:54 PM

मुंबई क्रिकेट जगत में पाकिस्तान ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए, जिन्होंने बड़े रिकॉर्ड बनाए लेकिन कई ऐसे भी थे जो टैलेंट होने के बावजूद एक गलती के कारण अपना करियर बर्बाद कर बैठे। क्रिकेट फिक्सिंग की अगर बात की जाए,तब पाकिस्तान के कई क्रिकेटर इसकी लपेटे में चुके हैं। 2010 में फिक्सिंग कांड में पाकिस्तान क्रिकेट के दो प्रमुख तेज गेंदबाजों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर का पत्न हो गया। आसिफ का करियर ही समाप्त हो गया था।

अब आसिफ पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि आसिफ ने अपनी प्रतिभा को बर्बाद कर लिया। अकरम ने कहा, हां, सभी ने मोहम्मद आसिफ की तारीफ की थी। यहां प्रतिभा बर्बाद हो गई, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मैंने जिससे भी बात की, सभी ने कहा कि उन्होंने दशकों बाद ऐसा गेंदबाज देखा था। जिस तरह से उसने गेंद को नियंत्रित किया, जिस तरह से वह गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने में कामयाब रहा, यह उसके लिए और पाकिस्तान के लिए भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


अकरम ने कहा, वह लंबे समय से मोहम्मद आसिफ से नहीं मिले थे और अगर वह उनसे मिल भी गए, तब वे अब उस पर नाराज नहीं होंगे। मैंने उसे कई सालों से नहीं देखा है। मैं कराची में 10 साल से रह रहा हूं, मैं शायद ही कभी लाहौर जाता हूं। वह एक बच्चा था। उससे गलती हुई है। गलतियां होती रहती हैं। बता दें कि आसिफ ने 2005-2010 के बीच पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान 23 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और 11 टी 20 आई में हिस्सा लिया। जिसमें 106, 46 और 13 विकेट विकेट हासिल किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.