फिनलैंड को रूस से कोई खतरा नहीं, बड़ी गलती साबित होगा नाटो से जुड़ाव, पुतिन ने निनिस्टो को धमकाया

Updated on 15-05-2022 09:23 PM

कीव यूक्रेन के बाद अब रूस और फिनलैंड के बीच तनाव बढ़ रहा है। कारण है नाटो की सदस्यता। फिनलैंड की प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने गुरुवार को घोषणा की उनका देश नाटो में शामिल होने का समर्थन करता है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड को चेतावनी देते हुए कहा है कि नाटो में शामिल होना और फिनलैंड के तटस्थ रुख को छोड़ना बड़ी 'गलती' होगी। इससे पहले रूस ने कहा था कि फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से वह 'सैन्य कार्रवाई' के लिए मजबूर हो सकता है।

पुतिन ने अपने फिनलैंड के समकक्ष सौली निनिस्टो से कहा कि फिनलैंड की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। निनिस्टो और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में यह चेतावनी सामने आई है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद स्वीडन भी नाटो में शामिल होने के संकेत दे रहा है। स्वीडन के पास यूरोप में सबसे शक्तिशाली वायुसेना है, वहीं फिनलैंड और रूस के बीच 1300 किमी की सीमा है।

ऐसे में अगर ये दोनों देश नाटो में शामिल होते हैं तो रूस की चिंता बढ़ सकती है। अभी तक फिनलैंड अपनी पूर्वी सीमा पर तनाव से बचने के लिए नाटो में शामिल नहीं हुआ था। पुतिन ने फिनलैंड को सीधे तौर पर प्रतिशोध की धमकी नहीं है लेकिन रूसी विदेश मंत्रालय ने संकेत दिया है कि प्रतिशोध होगा। फिनलैंड को मिलने वाली बिजली सप्लाई को रोककर रूस ने इसके शुरुआती संकेत दे दिए हैं। रूस एनर्जी सप्लायर आरएओ नॉर्डिक ने अपने बयान में भुगतान संबंधी समस्याओं का हवाला दिया है। वहीं फिनलैंड ने कहा कि रूसी कटौती से किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

फिनलैंड कुल बिजली खपत का 10 फीसदी रूस से आयात करता है जिसकी जगह पर दूसरे विकल्पों को अपनाया जा सकता है। शनिवार को पुतिन और निनिस्टो की बातचीत के बाद क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य तटस्थता की पारंपरिक नीति को छोड़ना एक बड़ी गलती साबित होगा क्योंकि फिनलैंड की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति की दिशा में बदलाव रूस और फिनलैंड के संबंधों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, जो दो पार्टनर्स के बीच अच्छे पड़ोसी और सहयोगी की भावना के साथ कई साल में विकसित हुए हैं। निनिस्टो ने कहा कि उन्होंने पुतिन को बताया कि यूक्रेन पर आक्रमण सहित रूस के हालिया कदमों ने फिनलैंड में सुरक्षा वातावरण को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत बेहद स्पष्ट थी और बिना किसी उत्तेजना के की गई थी। इस दौरान तनाव को दूर करने पर जोर दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.