फिनलैंड की नाटो सदस्यता को अमेरिकी सीनेट से मिली मंजूरी

Updated on 04-08-2022 09:14 PM

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच फिनलैंड और स्वीडन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता देने के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिल गयी है। इस फैसले के बाद इन देशों को नाटो में शामिल करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इसी वर्ष मई में फिनलैंड व स्वीडन ने नाटो सदस्यता के लिए आवेदन किया था। रूस इन दोनों देशों को नाटो में शामिल करने का विरोध कर रहा है और इन्हें खामियाजा भुगतने की चेतावनी भी दे चुका है। इसके बावजूद नाटो द्वारा फिनलैंड व स्वीडन का सदस्यता आवेदन स्वीकार किये जाने के बाद अब नाटो के सभी सदस्य देशों से सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। नाटो का सदस्य बनने के लिए सभी वर्तमान सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। इस समय नाटो के तीस सदस्य हैं और आधे से अधिक सदस्य देश फिनलैंड व स्वीडन को नाटो की सदस्यता प्रदान करने पर सहमति जता चुकी है।

सदस्य देशों की सहमति की प्रत्याशा में ही अमेरिकी सीनेट में फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किये जाने का प्रस्ताव लाया गया। सीनेट में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ओर से इन देशों को नाटो में शामिल किये जाने के फैसले का समर्थन किया गया। फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल करने के पक्ष में 95 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि एक सदस्य इस फैसले से सहमत नहीं थे। इस तरह बहुमत के फैसले से अमेरिकी सीनेट ने फिनलैंड और स्वीडन को नाटो की सदस्यता प्रदान किये जाने को सहमति प्रदान कर दी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिनलौंड और स्वीडन को जल्द ही नाटो में शामिल करने का आह्वान किया। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने फिनलैंड और स्वीडन के अमेरिका स्थित राजनयिकों को मतदान देखने के लिए सीनेट में आमंत्रित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.