फिन एलन को मिला हैरतअंगेज जीवनदान, स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी रहे नॉट आउट, किसी को नहीं हुआ भरोसा

Updated on 25-03-2023 08:32 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 25 मार्च शनिवार को ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेहमान टीम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि न्यूजीलैंड की इस पारी के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे देख आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।
स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी बोल्ड नहीं हुए फिन एलन

दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिन एलन 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उस दौरान श्रीलंका के तेज तर्रार गेंदबाज कसुन रजिथा की गेंद पर एलन पूरी तरह से गच्चा खा गए थे और बॉल सीधा उनके स्टंप पर जाकर लगी थी। गेंद ऑफ स्टंप पर तेजी के साथ लगी थी जिसकी आवाज भी आई थी। लेकिन इसके बावजूद फिन एलन नॉट आउट रहे। क्योंकि गेंद लगने के बाद बैल्स स्टंप्स के ऊपर ही टिकी रहीं। यह देख मैदान हर कोई दंग रह गया। गेंदबाज रजिथा को भी कुछ देर के लिए भरोसा नहीं हुआ।
फिन एलन ने 51 रन की खेली शानदार पारी

पहले मैच में मिले इस जीवनदान को फिन एलन ने दोनों हाथों से कबूल किया और एक दमदार अर्धशतक जड़ दिया। एलन ने 49 गेंदों पर 104 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इसके अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने भी 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 गेंद पर 47 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 39 और स्टार युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने भी अच्छे 49 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.