पाकिस्तान के खिलाफ फिन एलन ने लगाए 16 छक्के एक पारी में सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड 45 रन से जीता

Updated on 17-01-2024 01:32 PM

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टी-20 भी एकतरफा अंदाज में जीत लिया। डुनेडिन में बुधवार को टीम ने 45 रन से मैच जीतकर 5 टी-20 की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड से फिन एलन ने 16 सिक्स लगाकर 137 रन की पारी खेली।

एलन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।

एलन ने की सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी
फिन एलन को 137 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। उनसे पहले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई भी आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 16 सिक्स लगा चुके हैं।

एलन ने पारी में 16 सिक्स के साथ 5 चौके भी लगाए। यानी उन्होंने बाउंड्री से 116 रन बना लिए। इसी के साथ वह एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बैटर बन गए। उनसे पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने बाउंड्री से 96 रन बनाए थे। एलन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा टी-20 स्कोर भी बनाया। उनसे पहले मैक्कुलम ने ही 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे टी-20 में बॉलिंग चुनी
डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर एक बार फिर बॉलिंग चुनी। टीम ने शुरुआती 2 टी-20 में भी टॉस जीतकर बॉलिंग ही चुनी थी। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की, टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। डेवोन कॉन्वे चौथे ही ओवर में 7 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार हो गए।

कॉन्वे-सायफर्ट ने की सेंचुरी पार्टनरशिप
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद एलन ने एक एंड पर तेजी से रन बनाए। उन्हें टिम सायफर्ट का बखूबी साथ मिला। दोनों ने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया और सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली। सायफर्ट 31 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 125 रन की साझेदारी टूटी।

एलन फिर भी टिके रहे। उन्होंने किसी भी पाकिस्तानी बॉलर के खिलाफ गेम धीरे नहीं किया। एलन ने सेंचुरी लगाई और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। वह 62 बॉल में 137 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हुए।

आखिरी 16 गेंद पर 21 रन ही बना सके कीवी बैटर्स
फिन एलन 17.2 ओवर में आउट हुए, इस वक्त स्कोर 203/4 था। एलन के बाद टीम आखिरी 16 बॉल में 21 रन ही बना सकी और अपने 3 विकेट गंवा दिए। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। न्यूजीलैंड से डेरिल मिचेल ने 8, ग्लेन फिलिप्स ने 19, मार्क चापमन ने 1, मिचेल सैंटनर ने 4, मैट हेनरी ने 1 और ईश सोढी ने 3 रन बनाए।

रऊफ ने लुटाए 60 रन
पाकिस्तान से हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 60 रन लुटा दिए, उन्हें 2 विकेट जरूर मिले लेकिन वह बहुत महंगे रहे। पाकिस्तानी के लिए सभी बॉलर्स ने विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, जमान खान, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर को 1-1 विकेट मिला।

पाकिस्तान की शुरुआत खराब, अय्युब जल्दी आउट
225 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर सैम अय्युब 13 बॉल में 10 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम के साथ पारी संभाली। रिजवान 24 रन बनाकर आउट हुए।

पाक ने लगातार विकेट गंवाए
62 रन पर रिजवान का विकेट गंवाने के बाद बाबर एक एंड पर टिक गए। लेकिन उनके सामने फखर जमान 19, आजम खान 10 और इफ्तिखार अहमद 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। बाबर ने भी फिफ्टी लगाई लेकिन वह भी 37 बॉल में 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही पहुंच सका।

180 के पार भी नहीं पहुंच सका पाकिस्तान
आखिर में मोहम्मद नवाज ने 28 और कप्तान शाहीन अफरीदी ने 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन दोनों मिलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 180 के पार भी नहीं पहुंचा सके। पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सका।

साउदी को 2 विकेट
न्यूजीलैंड से भी सभी बॉलर्स को विकेट मिले। टिम साउदी को सबसे ज्यादा 2 सफलताएं मिलीं। वहीं मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ईश सोढी को 1-1 सफलता मिली।

चौथा मैच 19 जनवरी को
केन विलियमसन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तीसरे टी-20 में मिचेल सैंटनर ने कमान संभाली। सैंटनर ही आखिरी 2 टी-20 में न्यूजीलैंड के कप्तान रहेंगे।

लगातार तीसरे टी-20 में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले 19 और 21 जनवरी को क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.