इराक में शादी के फंक्‍शन में लगी आग, 100 से ज्‍यादा की मौत, मातम में बदला जश्‍न का माहौल

Updated on 27-09-2023 02:29 PM
मोसुल: उत्तरी इराक मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर सैकड़ों लोग एक शादी का जश्न मना रहे थे, तभी कार्यक्रम स्थल में आग लग गई। ईसाई विवाह समारोह का आयोजन कर रहे एक विवाह भवन में आग लग जाने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना इराक के निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में हुई जो मोसुल से कुछ दूरी पर है।

कई लोग ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर
यह प्रांत उत्तरी शहर मोसुल के ठीक बाहरी क्षेत्र में बसा एक ईसाई बहुल इलाका है, जो कि देश की राजधानी बगदाद से 335 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में है। टेलीविजन पर दिखाए जा रहे फुटेज में विवाह भवन आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। चारों ओर मलबा और आग में नष्ट हुए सामान नजर आ रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। घायलों के लिए और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। निनवे प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या 114 हो गई है।

सैंकड़ों लोग घायल
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने इससे पहले इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से घायलों की संख्या 150 बताई थी। प्रवक्ता ने कहा, 'इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।' प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निनवे के प्रांतीय गर्वनर नजीम अल-जुबौरी ने बताया कि कई घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हताहतों का यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

पटाखे की वजह से हादसा
आग लगने के कारण पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन एक टेलीविजन समाचार चैनल ने अपनी खबर में अंदेशा जताया है कि समारोह स्थल पर की गई आतिशबाजी से संभवत: हादसा हुआ होगा। इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोह स्थल के बाहरी हिस्से की सजावट में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल हुआ था, जो देश में अवैध है। नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण आग लगी जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और विवाह भवन का कुछ हिस्सा आग लगने से ढह गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.