पूर्वी अफगानिस्तान में तेज धमाका, 9 बच्चों की मौत और चार घायल

Updated on 11-01-2022 08:12 PM

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान राज  के बाद अस्थिरता के हालात ते चलते आम नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा के पास सोमवार को हुए तेज धमाके में नौ बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। राज्यपाल के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि विस्फोट उस समय हुआ जब खाद्य सामग्री बेचने वाली एक गाड़ी ने पूर्वी नगरहार प्रांत के लालोपर जिले में एक पुराने बिना फटे मोर्टार के गोले को टक्कर मार दी।

यह प्रांत तालिबान के प्रतिद्वंद्वियों और इस्लामिक स्टेट समूह का मुख्यालय है। जिसने अगस्त के मध्य में तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद से अफगानिस्तान के नए शासकों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं। हालांकि, आइएस ने 2014 से अफगानिस्तान में दर्जनों भयानक हमले किए हैं और अक्सर देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया है। बता दें कि अफगानिस्तान देश के दशकों के युद्ध और संघर्ष से सबसे लैंड माइंस और अन्य हथियार वाले देशों में से एक है। जब कभी भी हथियारों में विस्फोट होता है, तो अक्सर शिकार यहां के बच्चे होते हैं।

वहीं, कुछ महीनों पहले यानी नवंबर में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अल्पसंख्यक शिया बहुल इलाके में मिनी बस में हुए धमाके में छह की मौत और सात लोग घायल हो गए थे। घटना के एक वीडियो में बस से गहरे काले धुएं के साथ आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही थी। हमले के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आशंका जताई गई थी। गौरतलब है कि अगस्त 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा और धमाकों की घटनाएं बढ़ गई हैं। तालिबान ने खुले तौर पर महिलाओं और निर्दोष लोगों पर हमले किए हैं। साथ ही तालिबान द्वारा कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.