अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर हुई गोलीबारी, मौके पर ही मारे गए तीन लोग, चार अन्य घायल

Updated on 29-01-2023 06:29 PM
बेवर्ली क्रेस्ट: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार की सुबह गोलीबारी की हुई नवीनतम घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के सार्जेंट फ्रैंक प्रेसियाडो ने लॉस एंजिलिस के नजदीक बेवर्ली क्रेस्ट में देर रात दो बजकर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी होने की पुष्टि की।
एक ही गाड़ी में सवार थे मारे गए तीनों लोग
उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों को गोली मारी गई उनमें चार बाहर थे जबकि मारे गए तीन लोग वाहन में सवार थे। प्रेसियाडो ने कहा कि उनके पास गोलीबारी की वजह की जानकारी नहीं है और यह भी नहीं पता कि घटना आवास में हुई या बाहर। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में इस महीने यह गोलीबारी की चौथी घटना है।
    एक हफ्ते पहले भी कैलिफोर्निया में हुई थी गोलीबारी
    गोलीबारी की यह घटना लॉस एंजिलिस के उपनगर स्थित डांस हॉल में गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें 11 लोग मारे गए थे और नौ अन्य घायल हुए थे। गत सोमवार को भी बंदूकधारी ने सैन फ्रांसिस्को के दो मशरूम फार्म में गोलीबारी कर सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और एक को घायल कर दिया था। गोलीबारी की इन घटनाओं से राज्य को झटका लगा है जहां पर सबसे सख्त बंदूक कानून लागू है और गोलीबारी की घटनाओं में मौत की दर सबसे कम है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
     01 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
     01 August 2026
    मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
     01 August 2026
    मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
     01 August 2026
    मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
    Advt.