नाइजीरिया की मस्जिद में फायरिंग, इमाम समेत 12 की मौत:चश्मदीद बोला- हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं

Updated on 05-12-2022 06:16 PM

नाइजीरिया की मस्जिद में एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया है। जिस वक्त हमला हुआ उस समय लोग नमाज अदा कर रहे थे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला एक गैंग ने किया। हमलावरों ने अगवा किए गए लोगों के परिजनों से फिरौती की मांग की है। साथ ही लोगों से खेती करने की परमिशन लेने और प्रोटेक्शन फीस देने के लिए भी कहा है।

फिरौती मांग रहे हमलावर
एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमला फुंटुआ इलाके में हुआ। यहां शनिवार रात हमलावर एक मस्जिद में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। हमले में मस्जिद के इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं वहां मौजूद अन्य लोगों को हमलावर उठाकर ले गए। अब इसके परिवार से फिरौती की मांग की जा रही है।

चश्मदीद बोला- कुछ लोगों को झाड़ियों में ले गए
एक चश्मदीद ने कहा- मोटरबाइक पर सवार कुछ हमलावर मैगमजी मस्जिद पहुंचे। वो अंदर धुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। लोग घबरा गए। जान बचाने के लिए सब यहां-वहां भागने लगे। 12 लोगों को गोली लगी। उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। एक अन्य चश्मदीद ने कहा- गोलीबारी करने के बाद हमलावरों ने कुछ लोगों को इकट्ठा किया और उन्हें उठाकर झाड़ियों में ले गए। इसके बाद लोगों को कहां ले जाया गया पता नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि सब ठीक होंगे।

राष्ट्रपति ने जताया शोक
नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे नफरती लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा।

जुलाई में नाइजीरिया के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में गोलीबारी हुई थी। पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि घटना में 50 से ज्यादा लोगों के मारे गए थे। कई लोग घायल हुए थे। कुछ हथियारबंद लोग चर्च में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के वक्त वहां प्रेयर हो रही थी। पब्लिक रिमिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.