लॉस एंजिलिस में सिंगर जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद पार्टी के बाहर फायरिंग, 4 घायल

Updated on 14-02-2022 09:25 PM

लॉस एंजिलिस दुनियाभर में अपनी जादूई आवाज के मशहूर गायक जस्टिन बीबर के अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हो रहे कंसर्ट के बाद एक रेस्तरां में आयोजित पार्टी के बाहर गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लिजेथ लोमेली ने बताया कि नाइस गाइ' रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार दोपहर को जारी बयान में बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां दो पीड़ितों को पाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बयान के अनुसार, दो अन्य पीड़ित स्वयं अस्पताल पहुंचे। सभी चारों पीड़ितों की हालत स्थिर है। सोशल मीडिया पर उपलब्ध घटना के वीडियो में दिख रहा है कि जब रेस्तरां के बाहर गोलीबारी हुई, उस समय रैपर कोडेक ब्लैक उर्फ बिल कैपरी लोगों के एक समूह के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। कानून प्रवर्तन सूत्रों ने बताया कि ब्लैक घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिन जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था, उनमें जेफ बेजोस, उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज, अभिनेता एंथनी रामोस और टोनी गोंजालेज शामिल थे। बीबर और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन, ड्रेक, क्लोए करदाशियां और टोबे मागुइरे समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों को पार्टी के बाद रेस्तरां में जाते देखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.