पहले बांग्लादेश ने DRS गंवाया, फिर डेविड मलान ने यूं उतारा मुस्तफिजुर रहमान का बुखार

Updated on 10-10-2023 01:22 PM
धर्मशाला: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड भले ही मौजूदा विश्व विजेता है, लेकिन बांग्लादेश का रिकॉर्ड उसके खिलाफ बेहतरीन है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें दो-दो के रिकॉर्ड के साथ दोनों टीमें बराबर हैं। खैर, इस मैच में इंग्लैंड के ओपनरों ने धीमी शुरुआत की, लेकिन 5वें ओवर में डेविड मलान ने गियर जो बदला तो बांग्लादेश और उसके फैंस हैरान रह गए।

दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान यह ओवर कर रहे थे। उनकी गेंद शॉर्ट थी और डेविड मलान के सिर के आसपास से निकल गई। हालांकि, कुछ आवाज आई तो बांग्लादेशी टीम और मुस्तफिजुर जश्न मनाने लगे और आउट की अपील करने लगे, लेकिन हैरानी तब हुई जब मैदानी अंपायर अहसान रजा ने आउट देने से इनकार कर दिया। इस पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने तुरंत ही DRS लेने का फैसला किया।

टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद और बैट के बीच दूर-दूर तक कोई जुड़ाव नहीं था। थर्ड अंपायर ने भी फैसले को सही करार दिया और बांग्लादेश ने रिव्यू गंवा दिया। इसके बाद मलान ने अगली गेंद को चेक किया, जबकि तीसरी गेंद को करारा प्रहार करते हुए मिड ऑफ बाउंड्री से बाहर भेज दिया। अब अगली गेंद मुस्तफिजुर यॉर्कर लेंथ करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। बाकी मलान ने गेंद को 6 रनों के लिए बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री से बाहर भेजकर काम पूरा कर दिया।

यह मैच का पहला छक्का रहा। मुस्तफिजुर रहमान का चेहरा देखने लायक था। वह पूरी तरह से हैरान थे, क्योंकि कुछ देर पहले तक मलान पूरी तरह संघर्ष कर रहे थे, लेकिन DRS का फैसला पक्ष में मिलने के बाद इंग्लिश ओपनर का खौफ दूर हो गया। इससे पहले बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड को पहले पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.