ब्रिटेन में 12 से 15 साल के स्कूली बच्चों को देंगे कोविड टीके की पहली खुराक

Updated on 15-09-2021 07:17 PM
लंदन । ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है कि 12 से 15 साल के स्कूली बच्चों को अगले सप्ताह से फाइजर या बायोएनटेक के कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जाएगी। देश के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने बच्चों के लिए टीके को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि मंत्रियों ने ब्रिटेन के चार मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के परामर्श को स्वीकार कर लिया है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) अब स्कूलों के आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। एनएचएस ने कहा कि यह टीकाकरण भी एचपीवी और डिप्थीरिया, टिटनेस तथा पोलियो समेत अन्य टीकों के सफल मॉडल को अपना कर किया जाएगा जिसमें डॉक्टर और फार्मेसी सहभागिता करेंगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा ‎कि मैंने 12 से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की सिफारिश को मान लिया है। यह बच्चों को स्कूलों में कोविड-19 से बचाने और कक्षाएं बहाल करने की दिशा में किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.