पहले लिविंग्सटोन ने पीटा फिर तेज गेंदबाजों ने लगाई क्लास, इंग्लैंड ने कीवी टीम की बजा दी बैंड

Updated on 11-09-2023 02:34 PM

इंग्लैंड: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को खेला गया। बारिश से प्रभावित यह मैच मेजबान टीम इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने दूसरा वनडे 79 रन से जीत लिया। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। लियाम लिविंगस्टोन की 78 गेंद में नाबाद 95 रन की आतिशी पारी के दम पर इंग्लैंड 34 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाने में सफल रही। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का भी लगाया। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 4.2 ओवर में 8 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।


बोल्ट ने अपने 100वें वनडे को यादगार बनाते हुए जॉनी बेयरस्टो (6), जो रूट (0) और बेन स्टोक्स (1) को आउट किया। बारिश के कारण इस मैच को 34 ओवर का कर दिया गया था। इंग्लैंड ने इसके बाद मैट हेनरी (दो) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 28 रन हो गया।
 
कप्तान जोस बटलर ने 25 गेंद में 30 रन की आक्रामक पारी खेल टीम को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन मिचेल सेंटनर की फिरकी में फंस गये जिससे टीम ने 55 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए लिविंगस्टोन ने मोईन अली (33) के साथ 48 और सैम करन (42) के साथ 112 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। लिविंगस्टोन की यह लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी है। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 40 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी। लिविंगस्टोन को उनकी इस दमदार पारी के लिए मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
 
सिर्फ 147 रन पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड
227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। वह 34 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाए। कीवी टीम 26.5 ओवर में 147 रन पर ही ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। उनके अलावा विल यंग ने भी 33 रन की जुझारू पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली और रीसे टॉप्ले ने 3-3 विकेट लिए। मोईन अली ने भी 2 विकेट झटके। इसके अलावा गस एटकिंसन के हाथ भी 1 सफलता लगी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.