सर्जरी करवाकर पहले बनी पुरुष, अब फिर से बनी महिला

Updated on 14-05-2022 10:23 PM

लंदन अमेरिका से यहां एक महिला जो पहले पुरुष बनना चाहती थी। उसने उसके लिए सर्जरी करवाई। कई सारी सर्जरी होने के बाद, कई वर्ष लगने के बाद वो पुरुष बनी। लेकिन अब वो फिर से महिला बनना चाहती है। आज हम आपको इसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं

कि आखिर क्यों उसने ऐसा मुश्किल फैसला लिया और किस तरह से उसे दिक्कतें आई और अब आगे उनका क्या प्लान है। इस महिला का नाम आलिया इस्माइल है। वो अमेरिका के मिशिगन की रहने वाली हैं। छह वर्षों तक के मुश्किल प्रोसेस के बाद वो एक महिला से पुरुष बनी थी। लेकिन अब वो फिर से महिला बनना चाहती हैं।

ऐसा वो इसलिए करने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी नई पहचान उनके साथ न्याय नहीं कर रही है और उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह से बयां नहीं कर पा रही है। आलिया को 18 साल की उम्र में इस बात का अहसास हुआ था कि वो अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं।

वो पुरुषों की तरह से रहने लगी, उनकी तरह से कपड़े पहनने लगी। 20 साल की उम्र में उन्होंने मेडिकल के सहारे से अपने शरीर में बदलाव करवाने शुरू कर दिए। वो हार्मोंस लेने लगी ताकि उनकी बॉडी में टेस्टोस्टेरोन (पुरुषों के शरीर में बनने वाला सेक्स हार्मोन) का लेवल बढ़ जाए।27 साल की उम्र में उन्होंने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया। उन्होंने अपना नाम ईसा रख लिया। अगस्त 2015 में उन्होंने फिर से एक डबल सर्जरी करवाई। धीरे-धीरे वो पुरुष बन चुकी थी।

उन्हें इस बात का अहसास होने लगा कि वो अपनी बॉडी के सहज नहीं महसूस कर पा रही हैं। फरवरी 2021 में उन्होंने मेल हार्मोंस लेने पूरी तरह से बंद कर दिए। उन्होंने फिर से अपनी पुरानी पहचान में वापस जाने की ठानी। यानी अब पुरुष से वो फिर से महिला बनने की ठान चुकी थीं। उन्होंने बताया, 'जब मैं अपने परिवार के सामने पहली बार गे बनकर सामने आई थी तो यह उनके लिए भी स्वीकार करना काफी आसान था।

 मेरी मां मेरी भावनाएं समझ रही थी।'वो बताती हैं, 'यह मेरी लाइफ का एक तरह से कुछ सिखाने वाला टाइम था। इसके जरिए ही मैं खुद को जान पाई। मेरे परिवार मेरी फीलिंग्स के दौरान न्यूट्रल था। वो जानते थे कि मैं जिंदगी के अनजान रास्ते पर चलने के लायक हूं। और उन्हें मेरी सच्चाई पर गर्व है। अब मैंने हार्मोंस लेने बंद कर दिए हैं। मेरा कुछ भी करने का प्लान नहीं है। पर मुझे इतना पता है कि भविष्य में बहुत सारी चीजें बदलेंगी।'

आलिया बताती हैं कि बहुत से लोगों ने उनके साथ अपने सेक्स चेंज को लेकर और सेक्स से जुड़ी पहचान को लेकर मसले शेयर किए हैं। वो इसपर अपनी राय देने से कभी गुरेज नहीं करती। उनका मानना है कि अपनों पर और अपने पर विश्वास करना चाहिए, जिंदगी के कई मुश्किल रास्ते इससे ही आसान हो जाते हैं। मालूम हो कि आज मेडिकल साइंस के कारण कुछ भी लगभग मुमकिन सा ही लगता है। यहां तक कि एक महिला पुरुष बन सकती है और पुरुष को महिला बनाया जा सकता है। इसका एक प्रोसेस है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.